is Today Bank Closed: आज 6 जून शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर – RGH NEWS
बिजनेस

is Today Bank Closed: आज 6 जून शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

is Today Bank Closed: भारत में बैंक की छुट्टियों को लेकर अक्सर लोगों के मन में कन्फ्यूजन रहती है। क्योंकि यहां बैंक की छुट्टियां सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होती हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर साल एक आधिकारिक कैलेंडर जारी करता है, जिसमें राज्यों के हिसाब से बैंक की छुट्टियों की जानकारी होती है। इसमें रविवार के साथ-साथ कुछ शनिवार भी शामिल होते हैं। शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद, इस बात को लेकर हमेशा कन्फ्यूजन हो जाता है।

 

read more E85 Fuel launch: देश का पहला 85% इथेनॉल वाला फ्यूल हुआ लॉन्च, रेगुलर पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये सस्ता

 

क्या आज बैंक बंद हैं?

पूरे भारत में आज, 6 जून 2026 को बैंक खुले (Today Banks are Open) हैं, क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है और इस दिन बैंक की छुट्टी नहीं होती है। पब्लिक, प्राइवेट, कोऑपरेटिव और रीजनल समेत सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। बैंक रविवार और राष्ट्रीय व क्षेत्रीय छुट्टियों के दिन भी बंद रहते हैं। आज महीने का पहला शनिवार है इसलिए बैंक खुले हैं।

is Today Bank Closedनकद लेनदेन, चेक जमा और क्लीयरेंस, खाता खोलना और ऋण वितरण जैसे लेनदेन आज बैंक ब्रांच में किए जा सकते हैं। हालांकि, ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन लेनदेन कर सकते हैं जैसे कि शेष राशि की जांच करना, पैसे ट्रांसफर करना, या ब्रांच में आए बिना बिलों का भुगतान करना।

 

Bank Holiday List June: जून में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

तारीख दिन किस लिए छुट्टी किस शहर और राज्य में छुट्टी
15 जून सोमवार YMA Day / रज संक्रांति आइजोल, भुवनेश्वर
25 जून गुरुवार मोहर्रम विजयवाड़ा
26 जून शुक्रवार मुहर्रम (यौम-ए-शहादत) अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर
29 जून सोमवार संत गुरु कबीर जयंती शिमला
30 जून मंगलवार याद नहीं आइजोल

Related Articles

Back to top button