E85 Fuel launch: देश का पहला 85% इथेनॉल वाला फ्यूल हुआ लॉन्च, रेगुलर पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये सस्ता – RGH NEWS
बिजनेस

E85 Fuel launch: देश का पहला 85% इथेनॉल वाला फ्यूल हुआ लॉन्च, रेगुलर पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये सस्ता

E85 Fuel launch देश की राजधानी में नई दिल्ली में आज केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहला E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन को लॉन्च कर दिया है। ये नया ईंधन मौजूदा पेट्रोल E20 की तुलना में 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता है। E85 एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर है। पहला E85 फ्यूल स्टेशन दिल्ली के पूसा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर खुला है, जहां ग्राहक E85 पेट्रोल की सेवाएं ले सकेंगे।

 

पूसा रोड पर खुला पहला E85 फ्यूल स्टेशन

 

दिल्ली में पहला E85 फ्यूल स्टेशन इंडियन ऑयल के पूसा रोड आउटलेट पर शुरू किया गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसका उद्घाटन करते हुए इसे देश की ऊर्जा सुरक्षा और एथेनॉल इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

E20 पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता है E85 

वर्तमान में बिक रहे E20 पेट्रोल की तुलना में E85 पेट्रोल की कीमत 20 रुपये प्रति लीटर कम रखी गई है। फ्यूल स्टेशनों पर किसी प्रकार का भ्रम न हो इसलिए E85 डिस्पेंसर को अलग ब्रांडिंग और विशेष लेबलिंग के साथ लगाया जा रहा है.

 

 

दिल्ली का पूसा रोड आउटलेट E85 फ्यूल उपलब्ध कराने वाला पहला स्टेशन है। शुरुआती चऱण में दिल्ली-NCR और मुंबई-पुणे-नागपुर कॉरिडोर में 50 से 100 E85 स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 2026 के अंत तक 500 स्टेशन और 2027 के अंत तक देश के प्रमुख शहरों में करीब 5000 हजार आउटलेट शुरू करने का टार्गेट रखा गया।

 

एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की दिशा में अहम पहल

सरकार ने हाल ही में E22, E25, E27 और E30 जैसे उच्च एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधनों के लिए मानक अधिसूचित किए हैं। E85 की शुरुआत को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य आयातित कच्चे तेल (Crude Oil) पर निर्भरता कम करना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाना है।

 

ये भी पढ़ें – Rashifal For Today : आज इन 5 राशि वालों के पूरे होंगे अटके काम, व्यापार में मिलेगा मनचाहा लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल

E85 फ्यूल में कितना पेट्रोल और कितना एथेनॉल  

 

 

E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है, जबकि E85 में 85 प्रतिशत एथेनॉल और केवल 15 प्रतिशत पेट्रोल शामिल होता है। एथेनॉल की मात्रा ज्यादा होने के कारण ये ईंधन पेट्रोल की खपत कम करेगा। चूंकि एथेनॉल का उत्पादन देश में कृषि आधारित संसाधनों से किया जाता है, इसलिए इससे ईंधन लागत कम करने में भी सहायता मिल सकती है।

 

इन वाहनों में डाल पाएंगे E85 

 

 

E85 फ्यूल का उपयोग सामान्य पेट्रोल वाहनों में नहीं किया जा सकता। इसके लिए विशेष रूप से तैयार या कैलिब्रेटेड (Calibrated) फ्लेक्स-फ्यूल (Flex Fuel) वाहन जरूरी हैं। वर्तमान में भारत में कुछ चुनिंदा फ्लेक्स-फ्यूल वाहन उपलब्ध हैं या लॉन्च की तैयारी में हैं।

 

E85 Fuel launchइनमें मारुति सुजुकी वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल (Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel), हीरो स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल (Hero Splendor+ Flex Fuel), हीरो एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल (Hero HF Deluxe Flex Fuel) और सुजुकी जिक्सर एसएफ एफएफवी (Suzuki Gixxer SF FFV) शामिल हैं

Related Articles

Back to top button