Gold Silver Rate Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी हुई फीकी, खरीद ने से पहले जानें आज का ताजा भाव – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Silver Rate Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी हुई फीकी, खरीद ने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today  देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच आज 5 जून की सुबह फिर सोना सस्ता हुआ है। चांदी में भी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,471.79 डॉलर प्रति औंस पर है।

 

अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता अभी भी बरकरार है। ऐसे में सोने चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव हो रहा है।

 

देश के कुछ बड़े शहरों में सोने के रेट 

शहर 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली ₹1,43,240 ₹1,56,250
मुंबई ₹1,43,090 ₹1,56,100
अहमदाबाद ₹1,43,140 ₹1,56,150
चेन्नई ₹1,44,790 ₹1,57,960
कोलकाता ₹1,43,090 ₹1,56,100
हैदराबाद ₹1,43,090 ₹1,56,100
जयपुर ₹1,43,240 ₹1,56,250
भोपाल ₹1,43,140 ₹1,56,150
लखनऊ ₹1,43,240 ₹1,56,250
चंडीगढ़ ₹1,43,240 ₹1,56,250

 

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,250 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 143090 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,960 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

 

चांदी हुई सस्ती 

Gold Silver Rate Todayसोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। आज 5 जून की सुबह चांदी 2,79,900 रुपए प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 73.56 डॉलर प्रति औंस है।

 

Related Articles

Back to top button