Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में बदली बच्चों की यूनिफॉर्म, 16 जून से नए लुक में आएंगे नजर

Chhattisgarh current news 16 जून से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में विद्यार्थी नए कलर की यूनिफार्म पहनकर स्कूल जाएंगे। इन दिनों सत्र शुरू होने से पहले यूनिफार्म की सप्लाई करने पर जोर दिया जा रहा है।
खास बात यह है कि यूनिफॉर्म के कलर और डिजाइन में बदलाव किया गया है। ब्लू चेक प्रिंट वाली शर्ट और पैंट व ट्यूनिक स्लेटी कलर की होगी। पिछले सत्र में सरगुजा और बिलासपुर संभाग में ये बदलाव किए गए थे। इस बार रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग समेत प्रदेशभर के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चे नई यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। विद्यार्थियों को एक साथ दो सेट यूनिफार्म दी जाएंगी। राज्य में यूनिफॉर्म की सिलाई और सप्लाई का कार्य हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ द्वारा किया जा रहा है।
28 लाख से ज्यादा यूनिफॉर्म की सप्लाई हो चुकी
संघ के अधिकारियों ने दावा किया है कि स्कूल शुरू होने से पहले ही यूनिफॉर्म स्कूलों तक पहुंचा दी जाएंगी। हालांकि सत्र शुरू होने में अब सिर्फ 10 दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर स्कूल तक यूनिफार्म पहुंचाने के लिए तेज गति से काम करना होगा। नए सत्र में 50,93,769 यूनिफॉर्म की सप्लाई की जाएगी। बच्चों को स्कूल शिक्षा विभाग और शिक्षा मिशन की ओर से यूनिफॉर्म प्रदान की जाती है। शिक्षा विभाग के लिए 10,90,362 और शिक्षा मिशन की ओर से 40,03,407 यूनिफॉर्म की मांग आई है। इनमें से 28 लाख से ज्यादा यूनिफॉर्म की सप्लाई हो चुकी है।
CGPSC का बड़ा फैसला, निरस्त किया चयन, फिर से होगा डॉक्टर का इंटरव्यू, पत्रिका की खबर का असर
ये भी पढ़ें
CGPSC
2001 महिला समूह ने किया काम
जानकारी के अनुसार, यूनिफॉर्म बनाने के लिए राज्य के 2001 महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को जिम्मा सौंपा गया है। राज्य में सबसे ज्यादा बिलासपुर में 3 लाख 12 हजार 368 यूनिफार्म की मांग की गई है। इसके बाद कोरबा में 2 लाख 81 हजार 654, बलौदाबाजार में 2 लाख 71 हजार 218, रायपुर में 2 लाख 69 हजार 898, बस्तर में 2 लाख 20 हजार 238, सूरजपुर में 2 लाख 7 हजार 550, महासमुुंद में 2 लाख 4 हजार 666, कबीरधाम में 2 लाख 1 हजार 810 यूनिफार्म की मांग की गई है। बाकी जिलों में यह मांग 2 लाख से कम है।
33 में से 18 जिलों में पहुंची यूनिफार्म
हाथकरघा संघ से मिले डाटा के अनुसार, अब तक प्रदेश के 33 जिलों में से 18 जिलों में यूनिफार्म के दोनों सेट भेज दिए गए हैं। साथ ही 7 जिलों में पहला सेट पहुंच चुका है और 9 जिलों में भी शीघ्र ही सप्लाई की जाएगी। संघ द्वारा दूरदराज के जिलों में पहले यूनिफार्म भेजी जा रही है। दुर्ग संभाग के 7 में से 3 जिलों में सप्लाई शुरू हो गई है। हालांकि रायपुर के पांच जिलों में सप्लाई शुरू नहीं हुई है।
यहां पहुंच चुकी हैं यूनिफार्म
Chhattisgarh current newsसुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजुपर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, रायगढ़, जांजगीर-चांपा में यूनिफार्म के दोनों सेट पहुंचाए जा चुके हैं।



