Friday Releases: इस हफ्ते बड़े पर्दे से लेकर OTT तक मचेगी धूम, "है जवानी तो इश्क होना है" से लेकर "गुल्लक 5" तक होगी रिलीज – RGH NEWS
मनोरंजन

Friday Releases: इस हफ्ते बड़े पर्दे से लेकर OTT तक मचेगी धूम, “है जवानी तो इश्क होना है” से लेकर “गुल्लक 5” तक होगी रिलीज

Friday Releases पूरे हफ्ते के दौरान शुक्रवार एक ऐसा दिन होता है जब दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने का इंतजार रहता है। अभी से नहीं बल्कि लंबे समय से सिनेमा जगत में शुक्रवार के दिन फिल्में रिलीज करने की परंपरा चली आ रही है। हर हफ्ते कोई ना कोई वेब सीरीज या फिर फिल्म आती है।

 

जून के पहले शुक्रवार की बात करें तो यह भी बहुत खास होने वाला है। इस फ्राइडे केवल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही नहीं बल्कि सिनेमा घरों में भी फिल्मों की धूम मचने वाली है। चलिए जान लेते हैं कि इस शुक्रवार कौन सी फिल्में और सीरीज आपका मनोरंजन करेगी।

 

ये भी पढ़ेंXiaomi 17T: 6500mAh बैटरी और 5x पेरीस्कोप कैमरा के साथ Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

 

गुल्लक 5

फैंस की चहेती मिश्रा फैमिली एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। आम इंसानों की छोटी-छोटी खुशियों और परेशानियों से रूबरू करवाने वाली यह सीरीज अपने पांचवें सीजन के साथ लौट रही है। इस बार वैभव राज गुप्ता की जगह अन्नू के किरदार में अनंत जोशी को देखा जाने वाला है। यह फैमिली ड्रामा 5 जून को सोनी लिव पर आएगा।

 

है जवानी तो इश्क होना है

वरुण धवन को एक बार फिर अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए देखा जाने वाला है। डेविड धवन के डायरेक्शन में बनाई गई इस फिल्म को 5 जून को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। यह फिलहाल अपने गाने चुनरी चुनरी को लेकर विवादों में गिरी हुई है क्योंकि इससे सलमान खान की आईकॉनिक फिल्म से लिया गया है।

 

ऑफिस रोमांस

जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन अपनी रोमांटिक कॉमेडी ऑफिस रोमांस के साथ नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। 5 जून को इसे रिलीज किया जाने वाला है। ये एक सीईओ की कहानी है जिससे अपने ऑफिस में काम करने वाले एम्प्लॉय के साथ रिलेशनशिप में देखा जाता है। दोनों बिजनेस और अफेयर को दूर रखने की कोशिश करते हैं लेकिन इमोशन बार-बार बीच में आ जाता है।

 

 

पैट्रियट

यह पॉलिटिकल थ्रिलर है जिसमें आपको मोहनलाल दिखाई देने वाले हैं। जी हां दृश्यम 3 से बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद अब उन्हें ओटीटी पर गर्दा उड़ाते देखा जाएगा। 5 जून को उनकी यह फिल्म Zee 5 पर रिलीज होगी। यह कहानी डॉक्टर डैनियल जेम्स घूमती है जिसे अपने बनाए गए सॉफ्टवेयर के बारे में चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगती है।

 

द पिरामिड स्कीम

यह 7 एपिसोड की सीरीज है जिसे हर सीजन आपको खुद से कनेक्ट महसूस करवाएगा। नेटवर्क मार्केटिंग की दुनिया में लोग किस तरह से उल्लू बनाते हैं यही इस कहानी में दिखाया गया है। इसमें परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन मुख्य भूमिका में हैं। यह 5 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

 

 

 

ब्राउन

Friday Releasesकरिश्मा कपूर ने भी ओटीटी को एक्सप्लोर करने का मन बना लिया है। उन्हें अभीक बरुआ की नॉवेल पर बनी फिल्म ब्राउन में देखा जाने वाला है। ये पूरी कहानी रीटा ब्राउन के इर्द-गिर्द घूमती है जो पूर्व पुलिस ऑफिसर है। आप से 5 जून से Zee 5 पर देख सकते

Related Articles

Back to top button