Sri Lanka Old Age Home Fire: वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 11 बुजुर्गों की जिंदा जलकर मौत, 7 गंभीर रूप से झुलसे

Sri Lanka Old Age Home Fire श्रीलंका में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य बुजुर्ग झुलस गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कलुतारा जिले के (Kalutara Fire News) अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में आग लग गई। यह स्थान कोलंबो से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।
Old Age Home Fire पुलिस ने बताया कि परिसर में 10 लोग मृत पाए गए जबकि एक अन्य बुजुर्ग ने होराना बेस अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, कुल 51 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि सात घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि निवासियों और पुलिस की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।
Sri Lanka Old Age Home Fireघटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती खबरों में सामने आया कि घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। ‘न्यूजफर्स्ट डॉट एलके’ समाचार पोर्टल के अनुसार, बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से पास के एक स्कूल में ठहराया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है।


