Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना की प्रवेश परीक्षा स्थगितआवेदन जमा न करने की अपील – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना की प्रवेश परीक्षा स्थगितआवेदन जमा न करने की अपील

Chhatisgarh Samachar:  सुकमा, 03 मई 2026

छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 26 जुलाई 2026, रविवार को प्रस्तावित परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार योजनांतर्गत इम्पैनलमेंट एवं प्रवेश प्रक्रिया में विलंब होने के कारण वर्तमान सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। साथ ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे फिलहाल इस योजना के अंतर्गत परीक्षा हेतु आवेदन जमा न करें। शासन से नई जानकारी एवं संशोधित परीक्षा कार्यक्रम प्राप्त होने पर अलग से सूचना जारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button