*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- कोरोना ने एक बार फिर बढ़ाई चिंता,24 घंटे में 43504 नए केस आए, 44204 मरीज ठीक हुए और 908 की मौत, देखें कौन कौन सा राज्य में कोरोना मचा रहा है तबाही...!!!* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- कोरोना ने एक बार फिर बढ़ाई चिंता,24 घंटे में 43504 नए केस आए, 44204 मरीज ठीक हुए और 908 की मौत, देखें कौन कौन सा राज्य में कोरोना मचा रहा है तबाही…!!!*

देश में कोरोना के नए मामलों में फिर एक बार गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 43,504 मरीज मिले। 44,204 ठीक हुए और 908 लोगों ने इस महामारी से जान गंवा दी। इस दौरान सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (9,083) और केरल (13,772) में सामने आए। इन दोनों राज्यों में फिलहाल सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते दिन देश में आए कुल मामलों के 53% मामले इन्हीं दोनों राज्यों में सामने आए हैं

गुरुवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,625 की कमी आई है। एक दिन पहले ही इसमें 336 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। बीते 105 दिन में यह पहली बार था जब एक्टिव केस बढ़े थे। इससे पहले 12 मई को इसमें 6,399 का उछाल आया था।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,504
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 44,204
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 908
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.07 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.98 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.05 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.53 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियाें के साथ छूट भी है। इनमें कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button