Delhi Malviya Nagar Fire: राजधानी में भीषण अग्निकांड, रेस्टोरेंट-होटल में आग लगने से 20 लोगों की मौत

Delhi Malviya Nagar Fire दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की घटना में 20 लोगों की मौत हो गई बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका के हैं। आग की घटना का शिकार हुए रेस्टोरेंट का नाम लेमन ग्रीन है।
09:45 बजे बजे फायर ब्रिगेड को मिली आग लगने की सूचना
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को बुधवार सुबह 09:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
गंभीर रूप से झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया
रेस्टोरेंट से निकाले गए लोगों को तुरंत ही एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घायलों की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी डॉक्टरों द्वारा अपनी रिपोर्ट जारी करने के बाद ही पता चलेगी।
आग पर पाया गया काबू
नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं। एक सीनियर दमकल अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां तैनात की गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा बिल्डिंग में बचे हुए लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीकी
आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। सोमनाथ भारती ने लिखा, ‘आज सुबह करीब 8:30 बजे मेरे विधानसभा क्षेत्र हौजरानी में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। मरने वालों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं।
आग लगने के कारण नहीं चला पता
Delhi Malviya Nagar Fireरेस्टोरेंट में आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के बाद भी दमकल अधिकारी और पुलिसकर्मी परिसर का निरीक्षण कर रहे हैं। आग लगने का पता लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग काली पड़ गई है।



