Sankasti Chaturthi 3 June: आज संकष्टी चतुर्थी पर जरूर करें ये उपाय, हर संकट से मिलेगी मुक्ति और करियर में होगा लाभ

Sankasti Chaturthi 3 June : वैसे तो संकष्टी चतुर्थी हर महीने आती है। पर इस बार की संकष्टी चतुर्थी बेहद खास है वो इसलिए क्योंकि अभी अधिकमास चल रहा है। इस महीने भगवान गणेश की पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि अधिकमास में संकष्टी चतुर्थी कब आएगी। इस दिन कौन से खास तीन उपाय करके अपने कष्टों को कम किया जा सकता है।
तीन साल में खास है ये चतुर्थी
आपको बता दें अधिकमास तीन साल में एक बार आता है। ऐसे में ये विशिष्ट संकष्टी चतुर्थी भी तीन साल में एक बार आती है। अगर धर्म शास्त्रों के अनुसार, पुरुषोत्तम मास स्वयं भगवान विष्णु को समर्पित है और इस पवित्र महीने में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से भक्त को सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा फल मिलता है।
चंद्र दोष से मिलेगी मुक्ति
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन तिथि पर भगवान गणेश की विधि-विधान से आराधना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। गणपति बप्पा की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि होती है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष है, या जिनका चं्रद कमजोर है वे इस दिन व्रत और पूजा जरूर करें। इससे विशेष लाभ प्राप्त होता है साथ ही नकारात्मक प्रभाव कम होने लगते है।
संकष्टी चतुर्थी पर जरूर करें ये उपाय
रात में इस खास उपाय से बच्चों की बढ़ेगी पढ़ाई की क्षमता
ज्योतिष के अनुसार जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है वे विभुवन संकष्टी चतुर्थी की पावन रात में रात्रि में बच्चों की शिक्षा और एकाग्रता के लिए भगवान गणेश की आराधना करें। ये अत्यंत फलदायी होती है। इसके अलावा इस दिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करने से बुद्धि, स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता में सकारात्मक वृद्धि होती है।
भगवान गणेश को दूर्वा
इस दिन भगवान गणपति को दूर्वा अर्पित करना लाभ कारी माना जाता है। इससे पुण्यदायी प्राप्त होता है। आपकेा बता दें इस बात का ध्यान रखना है कि पूजा के लिए लाई गई दूर्वा स्वच्छ स्थान की हो। साथ ही कोमल दूर्वा की 11 या 21 गांठें बनाएं। इसे दूर्वा चढ़ाते समय आपको मन को एकाग्र और श्रद्धा भाव रखना होगा। ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी पर गणेश मंत्र का जप करने से सारे विघ्न दूर होते हैं साथ ही सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ
Sankasti Chaturthi 3 Juneआपको बता दें चातुर्मास में विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन यदि जो जातक संकटनाशन गणेश स्तोत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ करता है उसके जीवन में बार-बार आने वाली परेशानियों से राहत मिल जाती है। साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि भगवान गणेश की कृपा से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर होते हैं। इसलिए संकष्टी चतुर्थी के दिन इस स्तोत्र का पाठ करना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है।



