Chhattisgarh news Raipur: आम आदमी को बड़ा झटका : नगर निगम ने यूजर चार्ज में की बढ़ोतरी, जानें अब कितना देना होगा… – RGH NEWS
अन्य खबर

Chhattisgarh news Raipur: आम आदमी को बड़ा झटका : नगर निगम ने यूजर चार्ज में की बढ़ोतरी, जानें अब कितना देना होगा…

Chhattisgarh news Raipur राजधानी रायपुर के लोगों को नगर निगम ने बड़ा झटका दिया है। रायपुर नगर निगम ने संपत्तिकर के साथ वसूले जाने वाले यूजर चार्ज में बढ़ोतरी की है। नए निर्णय के बाद अब आवासीय और व्यावसायिक दोनों श्रेणी के उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक राशि चुकानी होगी।

 

नगर निगम के अनुसार, आवासीय संपत्तियों पर सालाना 120 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं व्यावसायिक (कमर्शियल) संपत्तियों के लिए यूजर चार्ज में सालाना 360 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह अतिरिक्त राशि संपत्तिकर के साथ ही वसूली जाएगी। नगर निगम का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण और अन्य नागरिक सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए यूजर चार्ज में संशोधन किया गया है।

 

 

शुल्क बढ़ाना रायपुरवासियों के साथ अन्याय :

वहीं कांग्रेस ने यूजर चार्ज में वृद्धि का विरोध किया है। यूजर चार्ज में बढ़ोतरी को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा, नगर निगम जनता पर आर्थिक बोझ न डालें। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, सफाई व्यवस्था सुधारे बिना शुल्क बढ़ाना रायपुरवासियों के साथ अन्याय है। पहले राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाएं, फिर शुल्क बढ़ाएं।

 

 

Chhattisgarh news Raipurनेता प्रतिपक्ष तिवारी ने 70 वार्डों में स्वच्छता के बजाय केवल दीवारों पर पेंटिंग का आरोप लगाते हुए लाखों रुपये प्रचार और पेंटिंग पर खर्च करने का दावा किया। उन्होंने महापौर और परिषद से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है, ताकि जनता पर आर्थिक बोझ न डाला जाए

Related Articles

Back to top button