छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन जल्द लाएगी IPO, प्रदेश की पहली ट्रेडिंग सरकारी कंपनी बनने की राह पर

Chhattisgarh current news छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) पूंजी जुटाने और विस्तार योजनाओं को गति देने के लिए जल्द ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। IPO के जरिए कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड होगी। इसी के साथ यह छत्तीसगढ़ सरकार की पहली कंपनी बन जाएगी, जिसके शेयर स्टॉक मार्केट में ट्रेड करेंगे।

 

यहां बता दें, कई राज्यों की सरकारी पावर कंपनियां अपना IPO लांच कर आम लोगों से पैसे जुटा रही हैं। 

 

IPO लाने के बाद करेगी शेयर मार्केट में ट्रेड

ट्रांसमिशन आईपीओ से कितने करोड़ रुपए जुटाएगी, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। हालांकि, पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी भी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है, लेकिन वह ट्रेड नहीं करती है। डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ने 2014-15 और 2015-16 में बांड जारी कर लोगों से पैसे जुटाए हैं। छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी के आईपीओ लाने के बाद

कंपनी अपना कुछ अंश आम लोगों को बेच देगी। ये शेयर स्ट्रॉक मार्केट में ट्रेड होंगे।

 

read more SBI Credit Card Rules: SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू

 

 

… फिर कंपनी ऐसे करेगी काम

Chhattisgarh current newsशेयर्स की खरीदी-बिक्री होने से कंपनी के बिजनेस परफार्मेस के आधार पर मार्केट में शेयर के प्राइज बढ़ते जाते हैं। इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़ता जाता है। कंपनी को नेशनल फ्रेम मिलता है। आम लोग कंपनी में शेयर होल्डर बन जाते हैं। प्रॉफिट बढ़ने पर कंपनी उसे डिविडेंड के रूप में अपने शेयर होल्डर्स को बांटती है।

 

कंपनी की मौजूदा स्थिति

मद राशि (करोड़ रुपये)
शुद्ध लाभ (2024-25) 207.27
शुद्ध लाभ (2023-24) 61.13
कुल संपत्ति 6,281.71
शेयर पूंजी 1,884.03
कुल ऋण 1,040.91

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button