SBI Credit Card Rules: SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू – RGH NEWS
अन्य खबर

SBI Credit Card Rules: SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक ने अपने इस क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया बदलाव, इस दिन से होगा लागू

SBI Credit Card Rules स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों (Credit Card Rules) में बदलाव किया है। 1 जुलाई से नई रिवार्ड प्वाइंट कैपिंग लागू होगी। हालांकि यह बदलाव चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के लिए प्रभावी होगा। हालांकि कुछ एमएमसी कैटेगरी को भी इसमें नहीं किया गया है।

 

नए नियमों के तहत फोन पे एसबीआई कार्ड पर्पल और फोन पे एसबीआई कार्ड सिलेक्ट ब्लैक के लिए रिवार्ड प्वाइंट्स में कटौती की गई है। हालांकि बैंक ने स्पष्ट किया है कि फोन पे एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले सभी बाकी सभी फायदे और रिवार्ड्स पॉइंट्स पहले की तरह ही मिलते रहेंगे। जैसे-जैसे इनका इस्तेमाल बढ़ेगा, उन्हें ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलता रहेगा।

 

ये भी पढ़ेंCG Bus Ticket Price Hike: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बस किराया पर 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना, जल्द लागू होगा नए रेट

 

फोन पे एसबीआई कार्ड पर्पल के नियम 

फोनपे एसबीआई कार्ड पर्पल के लिए इंश्योरेंस संबंधित फोनपे खर्चों पर अधिकतम 250 रीवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। अन्य खर्चो के लिए अधिकतम रिवार्ड प्वाइंट प्रतिमाह 750 होगा। जबकि फोन पे ऑनलाइन खर्चों के लिए भी रीवार्ड प्वाइंट्स भी 750 रुपये रखा गया है। पहले इस क्रेडिट कार्ड यूजर्स को फोन पे खर्चों के लिए 1000 रिवार्ड प्वाइंट्स प्रतिमाह मिलते हैं। ऑनलाइन खर्चों के लिए भी अधिकतम रिवार्ड प्वाइंट लिमिट 1000 थी।

 

फोन पे एसबीआई कार्ड सिलेक्ट ब्लैक के लिए नियम 

SBI Credit Card Rulesफोनपे एसबीआई कार्ड सिलेक्ट ब्लैक के लिए इंश्योरेंस से संबंधित फोन पे खर्चों के लिए रिवॉर्ड पॉइंट की अधिकतम लिमिट 500 प्रतिमाह होगी। अन्य फोन पे खर्चों के लिए रिवार्ड प्वाइंट्स प्वाइंट की लिमिट 1500 प्रतिमाह होगी। जबकि ऑनलाइन खर्चों के लिए अधिकतम 1000 रिवार्ड पॉइंट्स मिलेंगे। पहले सभी फोन पे खर्चों और ऑनलाइन खर्चों के लिए रिवार्ड प्वाइंट्स की मासिक सीमा 2000 थी।

Related Articles

Back to top button