Chhattisgarh top news: रायपुर स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद मची अफरातफरी, बडे़े पैमाने पर नुकसान की आशंका

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र में स्थित मंदिर हसौद के मिवान स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में हुए भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस ब्लास्ट में बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह घटना मंगलवार, 2 जून को सुबह चार बजे के करीब हुई। इसके बाद सुबह 7 बजे आग पर काबू पाया गया।
बॉयलर में विस्फोट से ब्लास्ट !
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि उसका असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। हादसे के बाद उठे धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। आशंका जताई जा रही है कि प्लांट के बॉयलर में विस्फोट होने से यह ब्लास्ट हुआ है।
रायपुर के आरंग क्षेत्र में स्थित मंदिर हसौद के मिवान स्टील प्लांट में मंगलवार अल सुबह ब्लास्ट हो गया।
रायपुर के आरंग क्षेत्र में स्थित मंदिर हसौद के मिवान स्टील प्लांट में मंगलवार अल सुबह ब्लास्ट हो गया। जिस पर सुबह 7 बजे काबू पाया गया।
रायपुर के आरंग क्षेत्र में स्थित मंदिर हसौद के मिवान स्टील प्लांट में मंगलवार अल सुबह ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से उठते धूंए के गुबार।
ये खबर भी पढ़ें: Rashifal 2026: इन 5 राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के नए रास्ते, धन लाभ और सम्मान मिलने की संभावना; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।
बडे़े पैमाने पर नुकसान की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही दमकल और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। प्लांट मैनेजमेंट नुकसान का आकलन कर रहा है, बताते हैं, इस ब्लास्ट से बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका है।
Chhattisgarh top newsहादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



