*✍️धनागर गाँव मेन रोड मे अवैध बिक्री के लिए रखी महुआ मदिरा जप्त…*

1.कायम प्रकरण -01
2.जप्त मदिरा- 08बल्क लीटर महुआ मदिरा
3.गिरफ्तार आरोपी-01
4.गैर जमानती प्रकरण धारा-34(1)(क )34(2)59(क )
कलेक्टर रायगढ़ श्री भीमसिंह
एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल ने कार्यपालिक अधिकारियों को अवैध शराब पर सघन अभियान हेतु निर्देशित किया है.
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल ने स्टेट हाईवे पर ग्राम धनागर मे अवैध मदिरा बिक्री की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की.
दिनांक 08/07/2021 को सुबह आबकारी अमले ने ग्राम धनागर , थाना कोतरा रोड निवासी फूलकुमारी सिदार पति स्व. काली सिदार उम्र 38वर्ष के रिहायशी मकान की तलाशी ली. तलाशी लेने पर उसके कमरे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन में 08लीटर भरी महुआ मदिरा बरामद हुई जिसे जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) , 59 (क) का प्रकरण दर्ज किया और विवेचना में लेकर जेल दाखिल किया गया |
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल के साथ आरक्षकों जितेश नायक, गीता कमल ,
सुंदर लाल प्रधान,जयदान तिर्की का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।



