छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: रायपुर से हवाई सफर कर रहें तो पहले देख लें ये नई लिस्ट, इन रूट्स पर एयरलाइंस ने की बड़ी कटौती

Chhattisgarh top news रायपुर से हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ आज से रायपुर-दिल्ली दोपहर की एयर इंडिया फ्लाइट को बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी कई उड़ानों में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। एयरलाइंस द्वारा अचानक की गई इस कटौती से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।

 

रायपुर-लखनऊ-भुवनेश्वर फ्लाइट अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन

इस कटौती के बाद अब रायपुर-लखनऊ-भुवनेश्वर फ्लाइट हफ्ते में सिर्फ 4 दिन ही चलेगी, जबकि रायपुर-पुणे-चेन्नई फ्लाइट का संचालन अब सप्ताह में केवल 3 दिन किया जाएगा। कंपनियों की तरफ से उड़ानों में की गई इस कटौती की मुख्य वजह लगातार बढ़ती ईंधन की कीमत और ऑपरेशनल खर्च को बताया गया है।

 

read more Rules Changing from 1st June: आज से LPG के दाम, रेलवे टिकट और सैलरी में भारी बदलाव; आम जनता को पड़ेगा असर! देखें 10 बड़े बदलाव

 

 

रायपुर-दिल्ली रूट पर अभी 8 फ्लाइट का संचालन जारी

Chhattisgarh top newsफ्लाइट्स बंद होने से प्रभावित होने वाले यात्रियों को एयरलाइंस की तरफ से री-शेड्यूल करने या फिर पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया जाएगा। राहत की बात यह है कि रायपुर-दिल्ली रूट पर अभी भी 8 फ्लाइट्स का संचालन जारी रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button