Train Fire News: चलती लोकल ट्रेन में अचानक लगी आग, धुआं फैलते ही यात्रियों में मचा हड़कंप, कई ट्रेनों का पर‍िचालन बाध‍ित – RGH NEWS
देश

Train Fire News: चलती लोकल ट्रेन में अचानक लगी आग, धुआं फैलते ही यात्रियों में मचा हड़कंप, कई ट्रेनों का पर‍िचालन बाध‍ित

Train Fire News: पश्चिम बंगाल के बनगांव-सियालदह रूट पर एक लोकल ट्रेन में शनिवार को आग लग गयी. ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना उत्तर 24 परगना जिले के संहति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के घुसते ही हुई.

 

प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही ट्रेन के डिब्बे में दिखा धुआं

यात्रियों ने बताया कि लोकल ट्रेन के तीसरे डिब्बे से अचानक धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन जैसे ही संहति स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची, लोगों ने देखा कि एक कोच से धुआं उठ रहा है. देखते ही देखते आग की लपटें भी उठने लगीं.

 

Train Fire: ओवरहेड वायर की सप्लाई बंद की गयी

इसके बाद तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया. कुछ देर के लिए ओवरहेड वायर की सप्लाई भी बंद कर दी गयी, ताकि कोई दुर्घटना न हो. तुरंत रेलवे के संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाया.

 

Read more Raigarh News:*संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल : रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” के साथ नशा मुक्ति और पुनर्वास पर विशेष फोकस* 

 

सियालदह मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

Train Fire Newsआशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रेन में आग लगी. लेकिन रेलवे अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं. उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहेंगे. इस घटना से कुछ देर के लिए सियालदह मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ देर के लिए प्रभावित हुई.

Related Articles

Back to top button