How to use UPI on two phones: अब दो फोन पर चलेगा एक UPI अकाउंट, यहां जानें सेटअप करने का आसान तरीका – RGH NEWS
बिजनेस

How to use UPI on two phones: अब दो फोन पर चलेगा एक UPI अकाउंट, यहां जानें सेटअप करने का आसान तरीका

How to use UPI on two phones आज के डिजिटल दौर में ज्यादातर लोग काम और पर्सनल जरूरतों के लिए अलग-अलग स्मार्टफोन रखते हैं. दिक्कत तब आती है जब पेमेंट करने की बारी आती है, क्योंकि UPI ऐप्स आमतौर पर उसी सिम कार्ड और डिवाइस पर एक्टिव होते हैं, जिसमें बैंक अकाउंट लिंक होता है. इसी समस्या को दूर करने के लिए UPI Circle का फीचर पेश किया गया है.

 

क्या है UPI Circle और इसके फायदे

आसान शब्दों में कहें तो UPI Circle आपको किसी दूसरे यूजर या अपने ही दूसरे अकाउंट को पेमेंट करने की अनुमति देता है. यह फीचर न केवल दो फोन रखने वालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि माता-पिता अपने बच्चों के खर्चों पर लगाम लगाने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं.

 

UPI Circle सेटअप कैसे करें? 

इसे सेटअप करने के लिए आपको अपने प्राइमरी UPI ऐप में जाकर ‘Circle’ या ‘Pocket Money’ सेक्शन में जाना होगा.

वहां ‘Invite Dependent’ के विकल्प पर क्लिक करें और उस मोबाइल नंबर को चुनें, जिसे आप जोड़ना चाहते हैं.

इसके बाद सामने वाले की UPI ID या QR कोड के जरिए प्रोसेस पूरा करें. इस दौरान सुरक्षा के लिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

सेटअप के समय आपको दो विकल्प मिलेंगे…पहला, हर पेमेंट पर आपकी मंजूरी अनिवार्य होगी. दूसरा, आप एक निश्चित राशि की लिमिट तय कर सकते हैं, जिससे दूसरा यूजर आपकी तय सीमा तक बिना बार-बार अनुमति मांगे पेमेंट कर पाएगा.

 

read more Terrorist Attack: देश को दहलाने की साजिश! पुलिस ने पाकिस्तानी ISI से जुड़े दाऊद इब्राहिम के 9 आतंकी को किया गिरफ्तार

 

How to use UPI on two phonesUPI Circle का यह फीचर पेमेंट के अनुभव को काफी आसान और सुरक्षित बनाता है. अगर आप भी बार-बार फोन बदलने की जद्दोजहद से बचना चाहते हैं, तो आज ही इस फीचर को अपने ऐप में अपडेट करें और अपनी सुविधा के अनुसार इसे सेटअप करें.

Related Articles

Back to top button