Tractor Trolley Overturn: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से छह लोगों की दर्दनाक मौत, 40 घायल – RGH NEWS
देश

Tractor Trolley Overturn: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से छह लोगों की दर्दनाक मौत, 40 घायल

Tractor Trolley Overturn मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राली पर करीब 50 लोग सवार थे और ये सभी लोग पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे पर सीएम मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है।

 

पूजा करने जा रहे थे लोग

पुलिस बताया कि यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से छह लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 40 लोग घायल भी हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार शाम को करणपत्थर पुलिस स्टेशन के बीजाउरा गांव के पास हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 50 लोग सवार थे। अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित पद्मनिया से बीजाउरा गांव में पूजा के लिए जा रहे थे।

 

हादसे में छह लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने आगे बताया कि घायलों का इलाज उमरिया जिले के पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

 

 

read more LPG News: LPG को लेकर सरकार ने दिया सख्त निर्देश, तेल कंपनियों को 30 दिनों का LPG स्टॉक रखने के दिया आदेश

 

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

Tractor Trolley Overturnवहीं इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम मोहन यादव ने कहा, “अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के बिजौरा गांव में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं एवं घायलों का उपचार जारी है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

 

 

Related Articles

Back to top button