CNG Price: आम आदमी को महंगाई की मार, CNG की कीमतों पर फिर हुई बढ़ोतरी, इस बार 2 रुपये प्रति किलो हुई महंगी – RGH NEWS
बिजनेस

CNG Price: आम आदमी को महंगाई की मार, CNG की कीमतों पर फिर हुई बढ़ोतरी, इस बार 2 रुपये प्रति किलो हुई महंगी

CNG Price मुंबई महानगर क्षेत्र में CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकारी गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लिमिटेड यानी कि MGL ने सीएनजी के खुदरा दाम में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरों के लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र के अन्य इलाकों में सीएनजी अब 86 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होगी। इससे पहले कंपनी ने 14 मई को भी CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी।

 

Read more Weather news: मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी,

 

कई शहरों में CNG सप्लाई करती है MGL

लगातार दूसरी बार हुई इस मूल्य वृद्धि का असर लाखों वाहन चालकों और परिवहन क्षेत्र पर पड़ सकता है, क्योंकि सीएनजी का इस्तेमाल बड़ी संख्या में टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बसों और निजी वाहनों में किया जाता है। महानगर गैस लिमिटेड वर्तमान में मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, रायगढ़, रत्नागिरी, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, लातूर और उस्मानाबाद सहित कई शहरों और क्षेत्रों में सीएनजी की आपूर्ति करती है।

 

लोगों की जेब पर पड़ेगा एक्स्ट्रा बोझ

CNG Priceकंपनी की ओर से फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी के कारणों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन नए दाम लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को अब सीएनजी के लिए पहले की तुलना में अधिक खर्च करना होगा। सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की जेब पर एक्स्ट्रा बोझ पड़ने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button