Punjab Elections: पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बड़ी जीत, जानें BJP को कितनी सीटें मिलीं

Punjab Elections पंजाब निकाय चुनाव में अब तक घोषित नतीजों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है और सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब तक जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी ने 955 वार्डों में जीत दर्ज की है और कांग्रेस 393 वार्डों में जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर रही, जबकि 251 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। तो वहीं, शिरोमणि अकाली दल को अब तक 192 वार्डों में जीत मिली है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 172 वार्डों में जीत दर्ज की है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने सात वार्ड जीत लिए हैं।
बता दें कि पंजाब में 26 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान कराया गया था, जिसमें आठ नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों सहित कुल 103 शहरी निकायों के लिए वोट डाले गए थे। मतदान के बाद आज चुनाव परिणाम 23 जिलों के 102 शहरी निकायों के वार्डों पर आधारित हैं।
शुक्रवार की सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। सबकी नजरें आज के परिणामों पर टिकी थीं। राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। आयोग के अनुसार प्रत्येक जिले में चुनाव पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतगणना कराई गई।
जानें अब तक किसने कितनी सीटें जीतीं
- आम आदमी पार्टी – 955
- कांग्रेस – 393
- निर्दलीय – 251
- शिरोमणि अकाली दल-192
- भाजपा – 172
- बसपा – 7
सीएम भगवंत मान ने जताई खुशी, जानें क्या कहा
Punjab Electionsपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत पर खुशी जताई और इस जीत के लिए पार्टी के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, “यह जीत जनता को दी जा रही मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, अच्छे स्कूलों और पारदर्शी रोजगार की जीत है।”



