Bihar news: बड़ा नाब हादसा; गंगा नदी में नाव डूबने से दो की मौत और पांच लापता; 14 लोग थे सवार – RGH NEWS
देश

Bihar news: बड़ा नाब हादसा; गंगा नदी में नाव डूबने से दो की मौत और पांच लापता; 14 लोग थे सवार

Bihar news बिहार के बाढ़ जिले से एक बहुत बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ गंगा घाट पर सुबह-सुबह एक बड़ा नाव हादसा हो गया है। दियारा जा रही एक नाव गंगा नदी में अचानक डूब गई है, जिस पर कुल 14 लोग सवार थे। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 2 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। बाकी 5 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

 

Read more Raigarh News:*पतरापाली को मिली विकास की नई पहचान, मंगल भवन लोकार्पित, स्कूल परिसर विकास कार्य शुरू*

 

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि आज तड़के सुबह लोग उमानाथ गंगा घाट से नाव पर सवार होकर दियारा इलाके की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक बीच नदी में नाव असंतुलित होकर पलट गई और देखते ही देखते सभी 14 लोग गंगा नदी में डूबने लगे। चीख-पुकार मचने के बाद कुछ लोग तुरंत तेयर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दुखद बात यह है कि 2 लोगों की मौत हो चुकी है और उनके शवों को बरामद कर लिया गया है।

 

 

सर्च ऑपरेशन जारी

Bihar newsमौके पर मौजूद अधिकारी और प्रशासनिक घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन तुरंत एक्शन में आया है। हादसे की खबर मिलते ही बाढ़ के SDO गरिमा लोहिया और SDPO रामकृष्ण दलबल के साथ खुद उमानाथ गंगा घाट पर कैंप कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, ताकि लापता बाकी 5 लोगों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। घाट पर इस वक्त भारी भीड़ जुटी हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (रिपोर्ट: विकास कुमार)

 

Related Articles

Back to top button