Raigarh News:*पतरापाली को मिली विकास की नई पहचान, मंगल भवन लोकार्पित, स्कूल परिसर विकास कार्य शुरू* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:*पतरापाली को मिली विकास की नई पहचान, मंगल भवन लोकार्पित, स्कूल परिसर विकास कार्य शुरू*

Raigarh News:रायगढ़। जिंदल स्टील लिमिटेड की सामाजिक उत्तरदायित्व इकाई जिंदल फाउंडेशन द्वारा वार्ड क्रमांक 44 पतरापाली में निर्मित मंगल भवन का लोकार्पण बुधवार को गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। वहीं पतरापाली शासकीय विद्यालय परिसर में चेकर टाइल्स निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिंदल स्टील लिमिटेड रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक देवज्योति रॉय रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद श्रीमती मोनिता राजकमल पटेल, जिंदल स्टील लिमिटेड के कार्यपालिक उपाध्यक्ष संजीव चौहान एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के महाप्रबंधक अपूर्व चौधरी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि जिंदल फाउंडेशन लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए कार्य कर रहा है। मंगल भवन बनने से क्षेत्रवासियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं विद्यालय परिसर में चेकर टाइल्स लगने से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी तथा परिसर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

 

कार्यक्रम में लईजान से शुक्ला जी, हेमंत वर्मा, अमित कुमार, पारस पाठक, स्वराज पटेल, इरशाद रजा सहित पतरापाली के पूर्व पार्षद रूपचंद पटेल, अप्पू खान, अनिल चौहान, गणेश पटेल, विवेक झा, विनोद यादव, राहुल चौधरी,नीलम चौहान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Raigarh News:लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जिंदल फाउंडेशन के इस पहल की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button