SARTHAK PDS: राशन कार्डधारकों के लिए GOOD NEWS! केंद्र सरकार ने किए 3 बड़े बदलाव, 80 करोड़ों लोगों होगा फायदा – RGH NEWS
बिजनेस

SARTHAK PDS: राशन कार्डधारकों के लिए GOOD NEWS! केंद्र सरकार ने किए 3 बड़े बदलाव, 80 करोड़ों लोगों होगा फायदा

SARTHAK PDS देश के सभी राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय कैबिनेट बैठक में राशन स्‍कीम के तहत तीन बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा लाभ 80 करोड़ गरीब लोगों को मिलेगा। आपको बता दें प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना को सही तरीके से चलाने के लिए सरकार ने SARTHAK PDS योजना जारी रखने की मंजूरी दी है, जिसका लाभ गरीब और जरूरतमंद लोगों को मिलेगा।

 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि इस योजना का मकसद देश की राशन व्यवस्था को ज्यादा मजबूत, आधुनिक और पारदर्शी बनाना है। इसके लिए केंद्र सरकार ने ₹25,530 करोड़ का केंद्रीय आवंटन मंजूर किया है। इस स्‍कीम के तहत तीन खास बदलाव किया गया है। जिसमें राज्य एजेंसियों को खाद्यान्नों के राज्य के भीतर परिवहन के लिए सहायता करेगी, उचित मूल्य की दुकानों के लिए मदद और सार्वजनिक वितरण प्रणाली का आधुनिकीकरण में मदद करना शामिल है।

 

योजना के तीन बड़े बदलाव

सरकार राज्‍यों की एजेंसियों को खाद्यान को एक राज्‍य के भीतर गोदामों से दुकानों तक पहुंचाने के लिए आर्थिक सहायता देगी। इससे राशन वितरण में तेजी आएगी और व्यवस्था बेहतर होगी।

सरकार राशन की दुकानों को भी सपोर्ट देगी। अब राशन डीलरों को डिजिटल उपकरण, बेहतर स्‍टोरेज और संचालन के लिए सहायता मिलेगी।

 

read more Mahatari Vandan Yojana E-KYC: महतारी वंदन योजना से काटे गए हजारों महिलाओं के नाम, जानिए क्या है बड़ी वजह

 

SARTHAK PDSसरकार राशन की व्‍यवस्‍था को मॉर्डनाइज करने जा रही है और इसे टेक्‍नोलॉजी बेस्‍ड बनाने जा रही है, इसमें ऑटोमेशन, डिजिटल ट्रैकिंग, ऑनलाइन मॉनिटरिंग, स्‍मार्ट डिवाइस और ट्रांसपैरेंसी टूल शामिल है। जिससे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर भी रोक लगेगी।

Related Articles

Back to top button