Ration Card Apply Online: अब राशन कार्ड बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, घर बैठे ऐसे ऑनलाइन करें आवेदन – RGH NEWS
अन्य खबर

Ration Card Apply Online: अब राशन कार्ड बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, घर बैठे ऐसे ऑनलाइन करें आवेदन

Ration Card Apply Online अगर आपके पास भी राशन कार्ड नहीं है और आप भी नए राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दिल्ली में नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। (New Ration Card Apply Online) आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली की सरकार रेखा गुप्ता ने राशन कार्ड के लिए आय की सीमा बढ़ा दी है। इस वर्ष जनवरी में इसे बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये किया गया था। सीएम रेखा गुप्ता ने आय की सीमा को बढ़ाकर ढाई लाख रुपये वार्षिक कर दिया है।

 

2,50,000 रुपये सालाना कमाई वाले परिवार भी कर सकते हैं आवेदन

Ration Card Apply Online सीएम रेखा गुप्ता ने पिछले सप्ताह आयोजित प्रेसवार्ता में कहा था कि जल्द ही 2,50,000 रुपये सालाना कमाई वाले परिवार भी अपना राशन कार्ड बनवा सकेंगे। इसके अलावा अब दिल्ली में 7.72 लाख लोगों के नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि 13 वर्षों तक दिल्ली में नया राशन कार्ड नहीं बनाया गया। अब नए राशन कार्ड और परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए 15 मई से ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने राशन वितरण व्यवस्था का व्यापक ऑडिट कराया गया है जिसमें 7,71,384 अपात्र और फर्जी लाभार्थी पाए गए

 

घर बैठे बनावा सकते हैं राशन कार्ड

Ration Card Apply Onlineसीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में नए राशन कार्ड बनना फिर से शुरू हो गए हैं। अब राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको किसी भी जगह भटकने की जरूरत नहीं पढ़ेगी। आप घर बैठे ही ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको e-District Portal पर जाना होगा, जहां आप अपना दस्तावेज अपलोड करके ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button