Bihar vidhan parisad chunab: बिहार में नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव, 9 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग – RGH NEWS
देश

Bihar vidhan parisad chunab: बिहार में नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव, 9 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग

Bihar vidhan parisad chunab बिहार में विधान परिषद की एक सीट पर होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने किया ऐलान, राज्यसभा जाने के बाद नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफे से खाली हुई है सीट, 2030 तक था नीतीश का कार्यकाल, विधानसभा कोटा से इस सीट पर होगा चुनाव, 18 जून को नतीजे आएंगे। इस सीट से कौन होगा उम्मीदवार ये अभी तय नहीं।

 

Read more Petrol Diesel Price Today: क्या आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीज़ल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें अपने शहर का भाव

 

इस एक सीट पर उपचुनाव के अलावा विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों पर भी चुनाव होना है. चुनाव की घोषणा हो गई है। इन सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग होगी। इस दिन ही रिजल्ट आएगा। चुनाव की अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक नाम वापस लेने की तारीख है। यह चुनाव विधान परिषद के लिए हो रहा है, इसलिए इसमें आम जनता नहीं बल्कि निर्वाचित विधायक वोट डालेंगे।

 

 

 

इन 9 सदस्यों का कार्यकाल हो रहा खत्म

डॉ. कुमुद वर्मा – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त

प्रोफेसर गुलाम घौस – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त

मो. फारूक – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त

भीष्म साहनी – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त

श्रीभगवान सिंह कुशवाहा – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त(विधायक बनने के बाद इस्तीफा)

संजय मयूख – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त

समीर कुमार सिंह – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त

सम्राट चौधरी – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त(विधायक बनने के बाद इस्तीफा)

सुनील कुमार सिंह – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त

निर्वाचन आयोग ने इन सभी 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button