NEET UG 2026: इस दिन होगा NEET UG 2026 री-एग्जाम, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों को लिखा पत्र, छात्रों की सुरक्षा और सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश

NEET UG 2026 नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून को देशभर के विभिन्न शहरों पेन एंड पेपर यानि ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपालों और प्रशासकों को पत्र लिखकर उनका सहयोग मांगा है। ताकि परीक्षा का आयोजन सुचारू, निष्पक्ष और सफल तरीके से हो सके।
शिक्षा मंत्री ने मौजूदा भीषण लू की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि परीक्षा संबंधित सुविधाएं और उम्मीदवारों की भलाई के लिए परीक्षा केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध हो। इसके अलावा परीक्षा आयोजित करने वाले जिला अधिकारियों और सभी स्कूलों, कॉलेज, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थाओं को उचित निर्देश जारी करने का अनुरोध भी किया है।
धर्मेन्द्र प्रधान ने राज्यों को यह निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालय, छायादार परीक्षा क्षेत्र ,बिजली की निर्बाध आपूर्ति और जहां भी जरूरत हो पोर्टेबल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए पर्याप्त परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है। ताकि अभ्यर्थी सही समय पर परीक्षा केंद्र पहुँच सकें।
27 मई तक एक्टिव रहेगा फीस रिफंड पोर्टल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों के लिए फीस रिफंड की सुविधा भी शुरू की है। जिसके लिए पोर्टल 27 मई रात 11:50 बजे तक एक्टिव रहने वाला है। इसके लिए छात्रों को बैंक अकाउंट डिटेल (जैसे कि अकाउंट होल्डर का नाम, आईएफएससी कोड, बैंक का नाम) और कैंसिल की गई चेक की कॉपी भी अपलोड करनी होगी। चेक की कॉपी वैकल्पिक होगी।
परीक्षा का पैटर्न
NEET UG 2026नीट यूजी परीक्षा कुल 720 अंकों की होगी। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय शामिल होंगे। फिजिक्स और केमिस्ट्री से संबंधित 45-45 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। बायोलॉजी में प्रश्नों की संख्या 90 होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा।



