Dividend Stock: हर शेयर पर 506 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, यहां जानें रिकॉर्ड डेट

Dividend Stock: शेयर बाजार में निवेश करने वाले हर छोटे-बड़े निवेशक की ख्वाहिश होती है कि उन्हें कंपनियों के मुनाफे में से अच्छा-खासा हिस्सा मिले। जब कोई कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को बंपर डिविडेंड देती है, तो निवेशकों के चेहरे पर चमक आना लाजिमी है। इसी कड़ी में दिग्गज मल्टीनेशनल कंपनी 3M India ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। कंपनी ने फाइनल डिविडेंड के साथ स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान किया है। दोनों को मिलाकर निवेशकों को हर शेयर पर कुल ₹506 मिलेंगे।
हर शेयर पर मिलेंगे पूरे ₹506
दिग्गज कंपनी 3M India ने शुक्रवार (22 मई 2026) को अपने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर कुल ₹506 का बंपर डिविडेंड देने की सिफारिश की गई है। इस बड़े पेआउट को कंपनी ने दो हिस्सों में बांटा है। शेयरहोल्डर्स को ₹10 की फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर पर ₹160 का फाइनल डिविडेंड मिलेगा और इसके साथ ही ₹346 का स्पेशल डिविडेंड भी दिया जाएगा। 3M इंडिया का मौजूदा डिविडेंड यील्ड 1.61% के आसपास है।
17 जुलाई है रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 17 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के डीमैट खाते में कंपनी के शेयर होंगे, केवल वही इस डिविडेंड के हकदार माने जाएंगे। ध्यान रहे कि इस डिविडेंड पर अंतिम मुहर अगस्त 2026 में होने वाली कंपनी की 39वीं सालाना आम बैठक (AGM) में लगेगी। शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलते ही, एजीएम की तारीख से अगले 30 दिनों के भीतर यह पैसा सीधे आपके बैंक खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा।
3M इंडिया पहले भी अपने निवेशकों को शानदार डिविडेंड देती रही है। जुलाई 2025 में कंपनी ने फाइनल और स्पेशल डिविडेंड मिलाकर ₹535 प्रति शेयर का भुगतान किया था। वहीं उससे एक साल पहले निवेशकों को ₹685 प्रति शेयर तक का डिविडेंड मिला था। इसके अलावा नवंबर 2022 में कंपनी ने ₹850 प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी दिया था। इसी वजह से डिविडेंड निवेशकों के बीच यह स्टॉक काफी चर्चा में रहता है।
read more Share market outlook: अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, रहेगी तेजी या आएगी गिरावट, देखें डिटेल्स
चौथी तिमाही में कमाए ₹215 करोड़
डिविडेंड की इस बड़ी घोषणा के पीछे कंपनी का शानदार बिजनेस परफॉर्मेंस रहा है। 3M India ने जनवरी-मार्च तिमाही (Q4 FY26) के जो नतीजे पेश किए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा (Net Profit) सालाना आधार पर 202% की भारी बढ़त के साथ ₹215 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में महज ₹71 करोड़ था। इस मुनाफे में ₹40 करोड़ का वन-टाइम एक्स्ट्रा फायदा भी शामिल है।
क्या करती है कंपनी?
3M India का कारोबार सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। कंपनी हेल्थकेयर, इंडस्ट्रियल सेफ्टी, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ट्रांसपोर्टेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशंस जैसे कई सेक्टर्स में काम करती है। यही वजह है कि कंपनी को अलग-अलग बिजनेस से लगातार मांग मिलती रहती है।
शेयर में भी दिखी तेजी
Dividend Stockशानदार नतीजों और भारी डिविडेंड की खबर आते ही शुक्रवार को बाजार में 3M India के शेयरों को खरीदने की होड़ मच गई। कंपनी का शेयर 3% से ज्यादा की तेजी के साथ ₹33,315 प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ



