UGC NET update 2026:आज UGC NET 2026 आवेदन की अंतिम तारीख, उम्मीदवार जल्द करें अप्लाई नहीं तो छूट जाएगा मौका

UGC NET update 2026:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। एनटीए ने यह भी साफ किया है कि इसके बाद आवेदन की आखिरी तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। उम्मीदवारों के लिए यह भी कहा गया है कि आवेदन के लिए आखिरी पल का इंतजार न करें। अगर किसी उम्मीदवार के आवेदन में गड़बड़ी हुई है तो 26 मई से 28 मई के बीच अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं।
एनटीए के एक्स पोस्ट में लिखा गया, “यूजीसी नेट जून 2026 की लास्ट डेट फिर से बढ़ा दी गई है! अभी तक अपना फॉर्म नहीं भरा है? यूजीसीनेट2026 के लिए अप्लाई करने का यह आपका आखिरी मौका है। नई लास्ट डेट 24 मई 2026 (रात 11:50 बजे) करेक्शन विंडो 26–28 मई 2026, एनटीए ने कन्फर्म किया है कि अब और एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा। आखिरी पल तक इंतजार न करें। अपना एप्लीकेशन अभी पूरा करें और सर्वर रश से बचें।”



