Chhattisgarh today news: रायपुर में अंतर्राज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 56 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh today news: रायपुर में अंतर्राज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 56 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh today news रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से रायपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। कबीर नगर थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 56.19 ग्राम हेरोइन, एक एक्टिवा वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पंजाब से रायपुर तक फैला हुआ था और संगठित तरीके से नशे की सप्लाई की जा रही थी। यह कार्रवाई थाना कबीर नगर क्षेत्र में दर्ज NDPS एक्ट के प्रकरणों के तहत की गई है।

 

read more Cannes 2026: Cannes रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय, Blue Mermaid Gown में दिखी स्टनिंग

 

पहला चरण: खुदरा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

डीसीपी (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देशन, एडीसीपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक ईशू अग्रवाल (IPS) के नेतृत्व में कबीर नगर पुलिस थाना को सूचना मिली थी कि एक महिला और एक युवक एक्टिवा वाहन से बीएसयूपी कॉलोनी जरीवाय क्षेत्र में हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 9.19 ग्राम हेरोइन, एक एक्टिवा वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 101/26 के तहत NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

 

दूसरा चरण: पूछताछ में बड़ा खुलासा, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क

गिरफ्तार आरोपियों की गहन पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने उक्त हेरोइन चरणजीत सिंह उर्फ सोनू, निवासी जिला गुरदासपुर, पंजाब से प्राप्त की थी। पूछताछ से प्राप्त सूचना को तकनीकी सर्विलांस एवं पंजाब स्थित मुखबिरों से मिली जानकारी से पुख्ता किया गया, जिससे ज्ञात हुआ कि चरणजीत सिंह शीघ्र ही हेरोइन की एक और खेप लेकर रायपुर आने वाला है।

 

चरणजीत सिंह रायपुर में पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) की आपूर्ति करने वाला मुख्य तस्कर है। वह थाना कबीर नगर के अपराध क्रमांक 250/25 में पहले से फरार था, जिसमें लगभग 400 ग्राम हेरोइन (व्यावसायिक मात्रा) जब्त की गई थी। इससे पूर्व उसे थाना आमानाका के अप.क्र. 24/25 में 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया जा चुका था। जमानत पर छूटने के बाद भी उसने तस्करी जारी रखी। उसका सगा भाई लवजीत सिंह उर्फ बंटी भी इसी धंधे में संलिप्त है, जिसे टिकरापारा थाना के अप.क्र. 600/25 में 450 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था और वह वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है।

 

तीसरा चरण: मुख्य सरगना की गिरफ्तारी

Chhattisgarh today newsखुलासे के आधार पर थाना कबीर नगर की पुलिस टीम सतर्क हो गई और चरणजीत सिंह की निगरानी शुरू कर दी। इससे पहले पुलिस टीमें उसे गिरफ्तार करने पंजाब तक गई थीं, लेकिन वह वहां से बच निकला था। आज जैसे ही उसके रायपुर आगमन की सटीक सूचना मिली, थाना कबीर नगर की टीम ने तत्काल सोनडोंगरी तालाब के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 47 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

Related Articles

Back to top button