IGI Airport Drug Bust: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 48 करोड़ का ‘हाईटेक गांजा' के साथ दो थाई नागरिक गिरफ्तार – RGH NEWS
देश

IGI Airport Drug Bust: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 48 करोड़ का ‘हाईटेक गांजा’ के साथ दो थाई नागरिक गिरफ्तार

IGI Airport Drug Bust: नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों ने करीब 48 करोड़ रुपये कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) बरामद किया है। इस मामले में बैंकॉक से भारत पहुंचे दो थाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। कस्टम विभाग के अनुसार, यह बरामदगी हाल के वर्षों में एयरपोर्ट पर पकड़ी गई सबसे बड़ी ड्रग्स खेपों में से एक मानी जा रही है।

 

IGI एयरपोर्ट पर 48 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी 22 मई को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2356 से बैंकॉक से दिल्ली पहुंचे थे। कस्टम अधिकारियों को पहले से ही खुफिया इनपुट और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर इन यात्रियों पर शक था। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद दोनों यात्री ग्रीन चैनल पार कर चुपचाप बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी निगरानी में तैनात अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।

 

बैंकॉक से आए दो थाई नागरिक गिरफ्तार

संदेह के आधार पर जब दोनों विदेशी नागरिकों के सामान की गहन जांच की गई तो उनके बैग से कुल छह वैक्यूम-सील पैकेट बरामद हुए। जांच में पता चला कि इन पैकेट्स में हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर रखा गया था। अधिकारियों के मुताबिक, पहले यात्री के बैग से करीब 29 किलो और दूसरे यात्री के सामान से लगभग 19 किलो गांजा बरामद हुआ। कुल मिलाकर 47.805 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया है

 

read more Leh Helicopter Crash: सेना का चीता हेलिकॉप्टर लेह में क्रैश, 2 पायलट और डिवीजन कमांडर मेजर जनरल घायल

 

 

IGI Airport Drug Bustकस्टम विभाग का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में इस ड्रग्स की कीमत लगभग 48 करोड़ रुपये आंकी गई है। शुरुआती पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि दोनों आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं और भारत में सक्रिय नेटवर्क तक यह खेप पहुंचाने आए थे। फिलहाल दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि दिल्ली में यह ड्रग्स किसे सौंपी जानी थी और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button