Air India Emergency Landing: Air India फ्लाइट में लगी आग, दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग, 171 यात्री थे सवार – RGH NEWS
देश

Air India Emergency Landing: Air India फ्लाइट में लगी आग, दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग, 171 यात्री थे सवार

Air India Emergency Landing दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट में एयर इंडिया के एक विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। इसके बाद उसे दूसरे वाहन से खींचकर रनवे से बाहर ले जाया गया। बाद एयरलाइन की तरफ से बताया गया कि विमान के इंजन में आग लगी थी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की। घटना दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 9.30 बजे हुई। विमान में 171 यात्री सवार थे। हालांकि, 10.18 बजे तक रनवे पर विमानों का संचालन दोबारा शुरू हो गया।

 

Read more Chhattisgarh samachar:’तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल’

 

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें 21 मई 2026 को बेंगलुरु से दिल्ली के लिए ऑपरेट होने वाली फ्लाइट एआई-2802 से जुड़ी एक घटना के बारे में पता है। एयरक्राफ्ट सुरक्षित रूप से लैंड हो गया और सभी पैसेंजर और क्रू सुरक्षित हैं। वह और जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, आगे के अपडेट शेयर किए जाएंगे।

 

सभी यात्री सुरक्षित

एक्स पर दूसरा पोस्ट करते हुए एयर इंडिया की तरफ से लिखा गया, “एयर इंडिया ने 21 मई 2026 को बेंगलुरु से दिल्ली के लिए ऑपरेट करने वाली फ्लाइट एआई-2802 से जुड़ी एक घटना की पुष्टि की है। एयरक्राफ्ट के दिल्ली में फाइनल अप्रोच के दौरान, कॉकपिट क्रू को एक इंजन से आग लगने का इंडिकेशन मिला। बाद में इंडिकेशन सही पाया गया। क्रू ने सभी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन किया और एयरक्राफ्ट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया। सभी पैसेंजर और क्रू सुरक्षित हैं और नॉर्मल तरीके से उतर गए हैं।”

 

आग लगने के कारण की जांच कर रही अथॉरिटी

एयरलाइन की तरफ से बताया गया कि एयर इंडिया संबंधित रेगुलेटरी अथॉरिटी के साथ कोऑर्डिनेशन करके घटना के कारण की तुरंत पूरी जांच शुरू कर रहा है। हम आगे वेरिफाइड जानकारी मिलते ही शेयर करने के लिए कमिटेड हैं। हमारे पैसेंजर और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

 

बेंगलुरु में रनवे से टकराई थी टेल

Air India Emergency Landing बेंगलुरु में लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का विमान वेक टर्बुलेंस में फंस गया था। ऐसे में पायलटों ने आखिरी समय में लैंड करने की बजाय गो राउंड करने का फैसला किया। इस दौरान प्लेन का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया था। हालांकि, इस घटना में भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन इस विमान को दिल्ली लौटना था। दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई थी और यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया था।

 

 

Related Articles

Back to top button