
Nainital Car Accident News उत्तराखंड के नैनीताल में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भवाली बायपास के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। () क्षेत्रीय DSP रविकांत सेमवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची। कार करीब 300 से 400 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई मिली। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और सभी लोग अंदर फंसे हुए थे।
Read more Bank Holidays: 23 से 28 मई तक लगातार कई दिन बंद रहेंगी SBI शाखाएं, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम
मरने वाले सभी एक ही परिवार के
जानकारी के मुताबिक कार चालक लखनऊ का रहने वाला था, जबकि कार में सवार चार लोग खटीमा के एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों में 45 साल, 59 साल, 19 साल और 12 साल उम्र के लोग शामिल हैं। चालक की पहचान शुरुआत में नहीं हो पाई थी।
read more Bank Holidays: 23 से 28 मई तक लगातार कई दिन बंद रहेंगी SBI शाखाएं, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम
अस्पताल में जांच के बाद मौत की पुष्टि
Nainital Car Accident NewsSDRF टीम ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (Nainital Car Accident Latest News) अधिकारियों के अनुसार बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पूरा किया गया



