Raigarh news: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Raigarh news भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सजल नेत्रों से श्रद्धाँजली देकर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया।
तत्पश्चात शाम 5 बजे राजीव गाँधी नगर ,मिट्ठूमुड़ा, दर्री तालाब के पास प्रदेश कांग्रेस कमेटी के छग सह प्रभारी जरिता जैतफलांग की विशेष उपस्थिति में कांग्रेस जनों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री माननीय राजीव गाँधी जी के छायाचित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धाँजली दी गई।
इस अवसर पर छग सह प्रभारी जरिता जैतफलांग ने व्यक्तव्य देते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के अग्रदूत थे। उन्होंने देश को तकनीकी, संचार एवं सूचना क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया। युवा सोच, दूरदर्शी नेतृत्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को नई दिशा देने तथा भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी सोच “एक मजबूत, आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत” की परिकल्पना को आगे बढ़ाने वाली थी।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए शपथ लिया कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा पर दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करते हैं, हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति,सामाजिक सद्भाव तथा सूझ-बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं।
Raigarh newsउक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप प्रदेश कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी जरिता जैतफलांग,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी,नगर निगम नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया संतोष राय, हरेराम तिवारी,नरेश जायसवाल, महामंत्री विकास ठेठवार,संदीप अग्रवाल,वसीम खान,संतोष कुमार चौहान,मनमोहन गुप्ता,राजू चौहान,सुनील आनंद,सुरेंद्र सिंह,सुमित मिरी,सोनू पुरोहित,शेषचरण,अनिल अग्रवाल (चीकू), उपेंद्र सिंह,
सत्यप्रकाश शर्मा ,आशीष चौबे,
आशीष शर्मा ,लोकेश साहू,
विनोद महेश ,अजय भारद्वाज,
मंटू मसीह,अज्ञात मल्होत्रा,सुदीप घोष,गुलशन साहू,पार्वती चौहान,बनवारी डहरे,
सुखमति महिलाने,ठाकुर साहब,
रधु जायसवाल ,अरविंद साहू,
वैभव चौबे,साहेब राम चौहान,
सुभाष सोनवानी,पद्मा चौहान,
बरखा सिंह,रानी चौहान,
पल्लवी महंत,राजेश सिंह,
रवि गुप्ता,रवि पांडे,अब्बास अली,राहुल चौहान,देव साहू,
जय मालाकार,चंद प्रकाश महिलाने,जय महिलाने ,एवं समस्त वार्ड वासियों सहित कांग्रेस जनों की उपस्थित रही।