Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की

Chhattisgarh news बिलासपुर में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालात को देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति ने नागरिकों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

 

विभाग का कहना है कि अत्यधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है।

 

जिले के साथ-साथ शहर में भी सूरज के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं, जिससे पूरा इलाका भीषण गर्मी की चपेट में है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा।

 

इस आंकड़े के साथ बिलासपुर लगातार तीसरे दिन पूरे छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले 18 मई को 43 डिग्री सेल्सियस और 19 मई को 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

 

 

मई महीने में बीते 10 सालों में यह पांचवीं बार है, जब बिलासपुर में रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी महसूस की जा रही है।

 

अगले 5 दिन हीट वेव का अलर्ट

 

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी पांच दिनों तक बिलासपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में तीव्र ग्रीष्म लहर यानी हीट वेव चलने की प्रबल आशंका है।

 

हालांकि राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यानी पारा मौजूदा स्तर के आसपास ही बना रह सकता है।

 

लू लगने के प्रमुख लक्षण

 

जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि लू लगने पर तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी-मितली, सिरदर्द, बेहोशी और त्वचा का लाल व सूखा होना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण महसूस होने पर व्यक्ति को तुरंत छांव या ठंडी जगह पर ले जाकर शरीर को ठंडा करना चाहिए।

 

Chhattisgarh newsसाथ ही पानी या ओआरएस पिलाने की सलाह दी गई है। स्थिति गंभीर होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने और डॉक्टर से इलाज कराने की सलाह दी गई है

Related Articles

Back to top button