Raigarh News:*रायगढ़ में पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप, फिर एक बार छाल के इस पंप को किया गया सील* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:*रायगढ़ में पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप, फिर एक बार छाल के इस पंप को किया गया सील*

 

Raigarh News:Prashant Tiwari @ रायगढ़। जिले में पेट्रोल पंपों की लगातार जांच की जा रही है। इस बीच छाल तहसील के ग्राम हाटी स्थित इंद्रा पेट्रोलियम प्वाइंट पर राजस्व, खाद्य और नापतौल विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पेट्रोल पंप में कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए डीजल टंकी के एक नोजल को सील कर दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। इसके अलावा पेट्रोल पंप प्रबंधन की तरफ से बिक्री से जुड़ा कोई रिकॉर्ड रजिस्टर नहीं किया जा रहा था। मौके पर ऑनलाइन ऑटोमेशन रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पंप संचालकों पर नाराजगी जताई। जांच में कई कमियां मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीजल टंकी के दो नोजल में से एक नोजल को सील कर दिया। अधिकारियों ने पंप प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

पहले खरसिया के पेट्रोल पंप पर भी हुई थी कार्रवाई

Raigarh News:इससे पहले सोमवार को खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप में भी प्रशासनिक टीम ने जांच की थी। वहां भी कई तरह की कमियां पाए जाने के बाद पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिलेभर के पेट्रोल पंपों में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं की सुविधा, सुरक्षा और निर्धारित मानकों में कमी पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button