Pm Kisan: PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000 – RGH NEWS
बिजनेस

Pm Kisan: PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000

Pm Kisan देश के करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार है। सरकार हर साल किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम किसान योजना के तहत 6000 रुपये देती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। अब किसान अगली 2000 रुपये की किस्त की तारीख जानने के लिए उत्सुक हैं।

 

Read more Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ सरकारी स्कूलों में एडमिशन शुरू! 30 जून तक होंगे एडमिशन

 

कब आ सकती है 23वीं किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी की थी। पिछले रिकॉर्ड को देखें तो योजना की अगली यानी 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

 

किसानों को कैसे मिलता है पैसा?

Pm Kisanपीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त मिलती है। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है। इससे किसानों को खेती और अन्य जरूरी खर्चों में मदद मिलती है।

Related Articles

Back to top button