Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ सरकारी स्कूलों में एडमिशन शुरू! 30 जून तक होंगे एडमिशन

Chhattisgarh today news छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को 30 जून तक प्रवेश दिया जाएगा। एडमिशन से जुड़ी प्रक्रियाएं 20 मई से शुरू होंगी और सभी स्कूलों को तय समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्कूलों को कैचमेंट क्षेत्र निर्धारण, विद्यार्थियों की सूची तैयार करने और प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
स्कूलों को कैचमेंट एरिया तय करने के निर्देश
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों से पहले अपने कैचमेंट क्षेत्र का निर्धारण करने को कहा है। कैचमेंट क्षेत्र उन इलाकों को माना जाता है जो स्कूल के आसपास आते हैं और जहां के बच्चों के उसी स्कूल में प्रवेश लेने की संभावना अधिक रहती है। विभाग का कहना है कि इससे प्रवेश प्रक्रिया व्यवस्थित और आसान होगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।
ये भी पढ़ें Raigarh News:*महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने वाला अधेड़ गिरफ्तार*
किसी भी बच्चे को प्रवेश से नहीं किया जाएगा वंचित
विभाग ने साफ कहा है कि कोई भी बच्चा स्कूल में प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा। खासकर ऐसे बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं जो बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं या अब तक किसी कारण से स्कूल में दाखिला नहीं ले पाए हैं। ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूलों को सक्रिय रूप से काम करने को कहा गया है।
प्रवेश प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम
शिक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी कई महत्वपूर्ण कार्यवाहियां 20 मई तक पूरी की जाएंगी। इसमें 6वीं और 9वीं कक्षा के लिए कैचमेंट क्षेत्र तय करना, पहली कक्षा के लिए आंगनबाड़ी से बच्चों की सूची प्राप्त करना, 5वीं पास विद्यार्थियों की सूची पूर्व माध्यमिक स्कूलों को सौंपना तथा 8वीं पास विद्यार्थियों की जानकारी संबंधित प्राचार्यों को उपलब्ध कराना शामिल है। विभाग के अनुसार प्रवेश सूची 16 जून तक जारी कर दी जाएगी, जबकि शेष प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक पूरी होगी। इसी दिन तक स्कूलों की अध्यापन समय सारिणी भी जारी करने के निर्देश दिए गए।
निजी स्कूलों में भी जारी है एडमिशन
सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्रदेश के निजी स्कूलों में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। आरटीई (RTE) को लेकर चल रहे विवाद के बीच आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के दाखिले शुरू कर दिए गए हैं। पहले चरण की लॉटरी में चयनित करीब 14 हजार विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं बाकी लगभग 8 हजार सीटों के लिए दूसरी लॉटरी 8 जून को निकाली जाएगी। इसके बाद शेष सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी होगी।
नए सत्र की तैयारी में जुटा विभाग
Chhattisgarh today newsशिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि नए सत्र की शुरुआत समय पर और बिना किसी परेशानी के हो। इसके लिए स्कूलों को सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि इस बार विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से दूर न रहे।


