छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, यहां जाने नया फीस स्ट्रक्चर

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र से स्टूडेंट्स और पैरेंट्स पर अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ा दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर दी है। तर्क दिया गया है कि यह फैसला परीक्षा सामग्री, खेल सामग्री और विज्ञान प्रयोगशाला सामग्रियों की लागत बढ़ने के कारण लिया गया है।

 

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने फीस बढ़ोतरी को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृति देते हुए आदेश जारी कर दिया है। अब बढ़ी हुई फीस नए शैक्षणिक सत्र से लागू होगी।

 

read more Chhattisgarh news today: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब घर से होगा काम, वर्क फ्रॉम होम सिस्टम हुआ लागू

 

 

स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की जेब पर पड़ेगा भार

Chhattisgarh latest news शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों में आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों और गतिविधियों के संचालन में बढ़ती लागत को देखते हुए यह फ लिया गया है। हालांकि, इस फीस वृद्धि के बाद पैरेंट्स की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

 

अब ऐसा होगा फीस स्ट्रक्चर

  • एक्टिविटी फीस 50 रुपए से बढ़कर 65 रुपये हुई।
  • गरीब छात्र सहायता कोष 10 रुपए से बढ़कर 15 रुपये हुआ।
  • साइंस क्लब फीस 20 रुपए से बढ़कर 25 रुपये हुई।
  • स्काउट गाइड फंड 50 रुपए से बढ़कर 60 रुपये हुआ।
  • खेलकूद फीस 50 रुपए से बढ़कर 65 रुपये हुई।
  • साइंस प्रैक्टिकल फीस 50 रुपए से बढ़कर 65 रुपये हुई।
  • हायर सेकंडरी एक्टिविटी फीस 50 रुपए से बढ़कर 75 रुपये हुई।
  • रेडक्रॉस फीस में कोई बदलाव नहीं, 30 रुपये

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button