ICICI Bank Debit Card Rules: ICICI Bank का ऐलान: 16 जून से बदल जाएंगे डेबिट कार्ड से जुड़े नियम, यूजर्स पर पड़ेगा असर
ICICI Bank Debit Card Rules प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने डेबिट कार्ड से संबंधित नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। 21 जून से नए डायनेमिक करंसी कन्वर्जन शुल्क (DCC) लागू होने वाले हैं। इसके अलावा कई कार्ड्स के लिए एनुअल फीस में भी वृद्धि की गई है। कोरल प्लस डेबिट कार्ड के फीस स्ट्रक्चर में भी संशोधन हुआ है। उपयोगकर्ताओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए।
बैंक ने डीसीसी फीस को 1% से बढ़ाकर 3.50% प्रति ट्रांजेक्शन अमाउंट करने का ऐलान किया है। यह सभी अंतरराष्ट्रीय लेनदेनों पर लागू होगा, जो अंतरराष्ट्रीय स्थान पर भारतीय मुद्रा में किए जाते हैं। यह उन लेनदेन पर भी लागू होंगे, जो भारत में स्थित किसी विदेश में पंजीकृत व्यापारियों के साथ भारतीय मुद्रा में किए जाते हैं।
ये भी पढ़ेंChhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में ‘लू’ का अलर्ट, अगले 5 दिनों में 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
इन कार्ड के एनुअल फीस में बदलाव
कोरल पेवेब डेबिट कार्ड, कोरल चीप डेबिट डेबिट कार्ड, कोरल मास्टर कार्ड डेबिट कार्ड और रुपे कोरल डेबिट कार्ड के लिए एनुअल फीस को बढ़ाकर 749 रुपये कर दिया गया है, जो पहले 699 रुपये था। यह बदलाव 21 जून 2026 से लागू होने वाला है। पेवेव एक्सप्रेशन डेबिट कार्ड, एक्सप्रेशन पेवेव डेबिट कार्ड, एक्सप्रेशन मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड और एनआरआई एक्सप्रेशसन डेबिट कार्ड के लिए एनुअल फीस को 599 रुपये से बढ़ाकर 799 रुपये करने का फैसला बैंक ने किया है। रूबीX डेबिट कार्ड, रूबी एक्स मास्टर डेबिट कार्ड और रुपे रूबीकएक्स डेबिट कार्ड के लिए शुल्क 1099 रुपये से बढ़ाकर 1299 रुपये कर दिया गया है।
एक्सप्रेशन कोरल डेबिट कार्ड, एक्सप्रेशन कोरल मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड और एनआरआई एक्सप्रेशन कोरल डेबिट कार्ड के लिए शुल्क को 899 रुपये से बढ़ाके 1299 करने का ऐलान बैंक ने किया है। सैफीरो डेबिट कार्ड, सैफीरो मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड और रूपे सैफीरो डेबिट कार्ड के लिए शुल्क को 1999 रुपये से बढ़ाकर 2499 रुपये कर दिया गया है। एक्सप्रेशन सैफीरो डेबिट कार्ड के शुल्क को 2499 रुपये कर दिया गया है, जो पहले 4999 रुपये था।
कोरल प्लस डेबिट कार्ड के शुल्क में बदलाव
ICICI Bank Debit Card Rulesआइसीआइसीआइ बैंक ने कोरल प्लस डेबिट कार्ड पर लगने वाली 249 रुपये की मासिक फीस को अब 2499 रुपये की वार्षिक फीस में बदलने का ऐलान किया है। यह बदलाव 21 जून 2026 से शुरू होने वाले स्टेटमेंट में अब दिखाई देगा।



