Free Aadhaar Update Deadline Extended: आधार कार्ड धारकों के लिए GOOD NEWS, UIDAI ने बढ़ाई फ्री में अपडेट कराने की तारीख – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Free Aadhaar Update Deadline Extended: आधार कार्ड धारकों के लिए GOOD NEWS, UIDAI ने बढ़ाई फ्री में अपडेट कराने की तारीख

Free Aadhaar Update Deadline Extended UIDAI ने Aadhaar की डिटेल्स को फ्री में ऑनलाइन अपडेट कराने की डेडलाइन को एक बार फिर बढ़ा दिया है। myAadhaar पोर्टल के जरिए यूजर्स बिना कोई चार्ज दिए Aadhaar अपडेट किया जा सकेगा। इसलिए अगर आपके आधार में कोई गलती है तो इस मौके का फायदा उठा लें।

 

Aadhaar कार्ड इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। UIDAI ने Aadhaar को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन फिर बढ़ा दी है। अब लोग myAadhaar पोर्टल के जरिए बिना किसी चार्ज के अपने Aadhaar की जानकारी अपडेट कर सकेंगे। बताते चलें कि यह सुविधा 15 जून 2026 को खत्म होने वाली थी, लेकिन अब इसे अगले एक साल तक बढ़ा दिया गया है। अब Aadhaar कार्ड धारक 14 जून 2027 तक बिना किसी चार्ज के अपने पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी। UIDAI ने लोगों से अपील की है कि वे अपने Aadhaar की जानकारी समय पर अपडेट कर लें, ताकि डेटाबेस में उनकी जानकारी सही और अपडेटेड बनी रहे।

 

 

 

ये भी पढ़ें:Ujjain news: महाकाल मंदिर में लगी भीषण आग, घटना से चारो तरफ मची अफरा-तफरी

 

यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनका Aadhaar कई साल पुराना हो चुका है और जिन्होंने अब तक कोई अपडेट नहीं कराया है। सरकार और UIDAI लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि जिनका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो चुका है और उसमें कोई अपडेट नहीं हुआ है, वे अपने डॉक्यूमेंट जरूर अपडेट कर लें। इससे भविष्य में बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, मोबाइल सिम और दूसरी जरूरी सेवाओं में परेशानी से बचा जा सकता है। अच्छी बात यह है कि ऑनलाइन अपडेट करने पर अभी कोई फीस नहीं देनी होगी। हालांकि ऑफलाइन Aadhaar सेंटर पर जाकर अपडेट कराने पर चार्ज देना होगा।

 

Aadhaar में कौन-कौन सी डिटेल FREE में हो सकती अपडेट

myAadhaar पोर्टल पर फिलहाल FREE में Identity Proof और Address Proof से जुड़े डॉक्यूमेंट अपडेट किए जा सकते हैं। यानी अगर आपके Aadhaar में पुराना पता है या पहचान से जुड़े दस्तावेज अपडेट करने हैं, तो यह काम बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके अलावा नाम, जन्मतिथि, और जेंडर को भी ऑनलाइन अपडेट कराया जा सकता है।

 

Step 1: सबसे पहले UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर जाएं और अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर डालकर लॉगिन करें।

 

 

Step 2: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके अकाउंट ओपन करें।

 

Step 3: अब “Update Aadhaar Online” या “Document Update” ऑप्शन पर क्लिक करें।

 

Step 4: जिस जानकारी को अपडेट करना है, जैसे नाम, पता या जन्मतिथि, उसे चुनकर नई डिटेल भरें।

 

Step 5: इसके बाद जरूरी ID Proof और Address Proof डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

 

Step 6: सारी जानकारी चेक करके “Submit” पर क्लिक करें। सबमिट होने के बाद आपको SRN नंबर मिलेगा, जिससे अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा।

 

Aadhaar अपडेट क्यों है जरूरी

आज Aadhaar लगभग हर जरूरी काम में इस्तेमाल हो रहा है। बैंक अकाउंट, मोबाइल सिम, गैस कनेक्शन, पेंशन, सरकारी योजनाएं और कई दूसरी सेवाओं में Aadhaar की जरूरत पड़ती है। अगर Aadhaar में पुरानी या गलत जानकारी दर्ज हो, तो कई बार वेरिफिकेशन में दिक्कत आ सकती है। इसी वजह से UIDAI लोगों को समय-समय पर जानकारी अपडेट रखने की सलाह देता है।

Related Articles

Back to top button