देश

Rajdhani Express Fire: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Rajdhani Express Fire पश्चिम रेलवे के कोटा डिवीजन ने जानकारी देते हुए बताया, “तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस संख्या 12431 के लूणी रिच्छा (एलएनआर) और विक्रमगढ़ आलोट (वीएमए) के बीच किलोमीटर 729/02 (लोको) और 728/14-16 (एसएलआर) पर डाउन दिशा में ट्रेन के बी-1 कोच (एसएलआर छोर के पास) में आग लग गई। प्रभावित कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट या हताहत नहीं हुआ। ”

 

Read more Raigarh News : NTPC लारा के तीसरे चरण पर उठे बड़े सवाल, राख और धूल से जूझ रहे ग्रामीण बोले— पहले पुराने प्रदूषण का हिसाब दो, फिर करो विस्तार

 

Rajdhani Express Fireरेलवे की तरफ से आगे बताया गया, “ऑक्यूपाइड हीट एयर कंडीशनिंग (ओएचई) आपूर्ति तुरंत काट दी गई। प्रभावित बी-1 कोच को रैक से अलग कर दिया गया। रेलवे कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। ट्रेन संख्या 12955 को महिदपुर रोड (एमईपी) पर रोक दिया गया है। यह सेक्शन जल्द ही खोल दिया जाएगा। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।”

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button