Gas Cylinder Booking New Rate: बढ़ती महंगाई के बीच जारी हो गई गैस सिलेंडर की नई दरें; जानें अब आपके शहर में Gas Booking कितने में हो रही?
Gas Cylinder Booking New Rate
देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों और महंगाई के बीच आम आदमी के लिए रसोई के मोर्चे पर आज राहत मिली है। क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार यानि आज 16 मई को LPG सिलेंडर की दामों में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है। जहां एक तरफ पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड बना रही हैं, वहीं घरेलू गैस के दाम स्थिर रहने से मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। चलिए जानें दिल्ली-एनसीआर समेत देश के प्रमुख शहरों में आज क्या हैं गैस के दाम।
Read More: Crude oil: तीन हफ्तों से कच्चा तेल 100 डॉलर के पार… क्या आज फिर से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम?
Gas Cylinder Booking New Rate
एलपीजी के दाम स्थिर
राजधानी दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, देश के महानगरों में घरेलू गैस के दाम आज स्थिर बने हुए हैं। हालांकि दिल्ली में एलपलजी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे रसोई का बजट सुरक्षित है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी ग्राहकों को पुराने रेट पर ही सिलेंडर मिल रहा है।

Gas Cylinder Booking New Rate
कमर्शियल सिलेंडर: बाहर खाना अब भी महंगा
घरेलू मोर्चे पर भले ही अभी शांति हो, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडरों की ऊंची कीमतों ने कारोबारियों की परेशानी बढ़ा रखी है। पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई लगातार इजाफा ने बाहर खाना महंगा कर दिया है। जिससे छोटे उद्योगों और ढाबा मालिकों पर लागत का बोझ बढ़ गया है, जिसका असर आम ग्राहकों की थाली की कीमतों पर भी नजर आ रहा है।
Gas Cylinder Booking New Rate
जाने आज कितना है अपने शहर में गैस सिलेंडर का दाम
नई दिल्ली ₹913.00 | ₹3,071.50 कोलकाता ₹939.00 | ₹3,202.00 मुंबई ₹912.50 | ₹3,024.00 चेन्नई ₹928.50 | ₹3,237.00 गुड़गांव ₹921.50 | ₹3,088.00 नोएडा ₹910.50 | ₹3,071.50 बेंगलुरु ₹915.50 | ₹3,152.00 भुवनेश्वर ₹939.00 | ₹3,238.00 चंडीगढ़ ₹922.50 | ₹3,092.50 हैदराबाद ₹965.00 | ₹3,315.00 जयपुर ₹916.50 | ₹3,099.00 लखनऊ ₹950.50 | ₹3,194.00 पटना ₹1,002.50 | ₹3,346.50 तिरुवनंतपुरम ₹922.00 | ₹3,106.00
Read More : Today Shani Jayanti: शुभ योग में आज है शनि जयंती, जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Gas Cylinder Booking New Rate
PNG के कीमत पर भी अटकी निगाहें
पाइप्ड नेचुरल गैस उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए भी राहत भरी खबर है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल को देखते हुए भविष्य में दरों में संशोधन की हलचल बनी हुई है।



