NEET 2026 Re-exam Date: NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट यूजी की परीक्षा?

NEET 2026 Re-exam Date नीट पेपर लीक कांड के बाद देश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है।सरकार ने 3 मई को हुए परीक्षा को रद्द कर अब नई तारीख का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ किया कि अब 21 जून को नीट की दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नीट परीक्षा के पैटर्न को लेकर अब तक का सबसे बड़ा फैसला लिया है। अब अगले साल से परीक्षा पूरे तरीके से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी
21 June NEET Exam अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सरकार पेपर लीक के मामलों को लेकर बेहद गंभीर है। इस बार 21 जून को होने वाली परीक्षा में छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल से नीट की परीक्षा पेन-पेपर मोड के बजाय पूरी तरह ऑनलाइन (Computer Based) आयोजित की जाएगी।
read more New Mexico Plane Crash: टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ विमान, भयानक हादसे में सभी यात्रियों की मौत
” सुरक्षित हाथों में है NTA”
NEET 2026 Re-exam Dateनासिक से शुरू हुआ पेपर लीक का यह जाल राजस्थान, उत्तराखंड और केरल तक फैल गया था, जिसकी जांच अब सीबीआई (CBI) कर रही है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि एनटीए (NTA) सुरक्षित हाथों में है और जीरो गड़बड़ी के लक्ष्य के साथ माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। Dharmendra Pradhan Press Conference सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। पेपर लीक के मास्टरमाइंड की तलाश तेज कर दी गई है और हर एंगल से जांच जारी है।



