OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट – RGH NEWS
मनोरंजन

OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

OTT Releases This Week मई महीने का ये हफ्ता सभी के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ आखिरकार इस हफ्ते रिलीज हो रही है। दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले थ्रिलर्स से लेकर हल्के-फुल्के ड्रामा तक, इस हफ्ते दर्शकों के लिए मनोरंजन का पूरा खजाना पेश किया जा रहा है। यह जबरदस्त लाइनअप आपके पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है, जहां हर मूड के हिसाब से कुछ न कुछ जरूर मिलेगा। इसलिए हमने उन फिल्मों और सीरीज की एक लिस्ट तैयार की है, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 

1. धुरंधर 2: द रिवेंज

 

रिलीज डेट: 15 मई, 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

 

Advertisement

आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपने दूसरे भाग के साथ वापस आ रही है, जिसमें जसकीरत सिंह रंगी एक अंडरकवर एजेंट हमजा अली मजारी बन धमाका करते दिखाई देंगे। इस बार, वह 26/11 के हमलों का बदला लेंगे और आतंकवाद के लिए होने वाली फंडिंग का सामना करेंगे। फिल्म का हर सीन रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन और जबरदस्त ड्रामा से भरे हुए हैं।

 

2. कर्तव्य

रिलीज डेट: 15 मई, 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

 

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘कर्तव्य’ एक कॉप थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक नैतिक संकट का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे वह एक बेहद अहम जांच की गहराई में उतरता है। वह अपनी पेशेवर जिंदगी और अपने परिवार की सुरक्षा के बीच फंस जाता है।

 

3. इंस्पेक्टर अविनाश सीज़न 2

रिलीज डेट: 15 मई, 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

 

मोस्ट अवेटेड क्राइम थ्रिलर सीरीज में से एक ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ गई है। इस सीजन में सुपर कॉप अविनाश मिश्रा का किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया है, जो एक गंदी राजनीतिक, खतरनाक साजिश और अपने परिवार पर हुए हमले के बीच फंस जाता है। इस बार यह लड़ाई बेहद खतरनाक होगी और नए खलनायक अविनाश के लिए कड़ी चुनौतियां खड़ी करेंगे। इसके अलावा इस सीरीज की कहानी में भ्रष्टाचार, अवैध गिरोहों और अस्तित्व की लड़ाई जैसे विषयों को भी दिखाया जाएगा।

 

4. कालिदास 2

रिलीज डेट: 12 मई, 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो

 

श्री सेंथिल द्वारा लिखी और निर्देशित यह फिल्म एक इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हाई-प्रोफाइल मर्डर की एक सीरीज की जांच करनी होती है। इस सीरीज की शुरुआत एक 4 साल के बच्चे के एक गेटेड कम्युनिटी से लापता होने से होती है। इसके बाद सोसाइटी के अंदर और भी भयानक घटनाएं होती हैं। फिल्म के सीन जबरदस्त हैं, जिनमें जबरदस्त क्राइम और थ्रिल दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखता है।

 

5. ऑफ कैंपस

रिलीज डेट: 13 मई, 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो

 

एल केनेडी के 2015 के नॉवेल पर आधारित यह एक हल्के-फुल्के अंदाज वाली रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ है। इसकी कहानी दो स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है – एक म्यूजिक का स्टूडेंट है और दूसरा एक स्टार हॉकी खिलाड़ी, जो रिश्ता शुरू में सिर्फ दिखावटी डेटिंग होता है। वह जल्द ही एक खूबसूरत रिश्ते में बदल जाता है।

 

6. प्रोजेक्ट हेल मेरी

रिलीज डेट: 12 मई, 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो (किराए पर)

 

फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर द्वारा निर्देशित प्रोजेक्ट हेल मेरी एक साइंस फ्रिक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसकी कहानी एक जूनियर हाई स्कूल टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाद में रिसर्चर बन जाता है। कई सालों तक कोमा में रहने के बाद वह एक स्टारशिप पर जागता है, लेकिन हालात तब पूरी तरह बदल जाते हैं जब उसे पता चलता है कि क्रू के बाकी सदस्य अब जीवित नहीं हैं और वह अकेला बचा है।

 

7. ओरु दुरूहा सहचर्याथिल

रिलीज डेट: 13 मई, 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

 

वायनाड की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की कहानी एक हेल्थ वर्कर के इर्द-गिर्द घूमती है। अपने बिस्तर पर पड़े भाई के प्रति उसकी लगन उसे एक शांत और सुकून भरी जिंदगी जीने में मदद करती है, लेकिन हालात तब अचानक बिगड़ जाते हैं जब कोई घुसपैठिया अचानक उनके घर में घुस आता है और उन्हें बंधक बना लेता है। इसके बाद कहानी में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल छा जाता है। यह फिल्म ड्रामा, ट्रॉमा और डार्क कॉमेडी जैसे विषयों को गहराई से दिखाती है।

 

8. डेविल मे क्राई: सीजन 2

रिलीज डेट: 12 मई, 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

 

OTT Releases This Weekडेविल मे क्राई: सीजन 2 की कहानी ठीक वहीं से शुरू होती है, जहां पहला सीजन खत्म हुआ था यानी, इंसान और शैतानों के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। इस सीजन में जुड़वां भाइयों के रिश्ते को दिखाया जाएगा, जो शैतानों से लड़ने के लिए आपस में हाथ मिला लेते हैं। इसके अलावा, कहानी में पहले सीजन के बाद के घटनाक्रमों को भी दिखाया जाएगा और कुछ नए दुश्मन भी सामने आएंगे

Related Articles

Back to top button