Cg Current News: मुख्यमंत्री की घोषणा पर तत्परता से अमल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg Current News: मुख्यमंत्री की घोषणा पर तत्परता से अमल

Cg Current News :   रायपुर, 14 मई 2026

अब सुकमा का नकटी तालाब बनेगा आकर्षक पर्यटन केंद्र

अब सुकमा का नकटी तालाब बनेगा आकर्षक पर्यटन केंद्र

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सुकमा जिले के कायाकल्प के लिए की गई घोषणाओं पर जिला प्रशासन ने धरातल पर तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। इसी क्रम में, सुकमा नगर के पुसामी पारा स्थित नकटी तालाब को एक भव्य पर्यटन और मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। कलेक्टर श्री अमित कुमार ने स्वयं मौके पर पहुँचकर सौंदर्यीकरण और पार्क निर्माण की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

मनोरंजन और पर्यटन का नया ठिकाना

प्रशासन का लक्ष्य नकटी तालाब को केवल जल निकाय नहीं, बल्कि शहर के एक प्रमुख हब के रूप में विकसित करना है। प्रस्तावित विकास कार्यों आधुनिक सुविधाएं तालाब परिसर में फूडजोन, व्यवस्थित पार्किंग और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। सौंदर्यीकरण के तहत तालाब के चारों ओर 4 मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण होगा और किनारों पर सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन और नागरिकों के लिए एक सुंदर और आधुनिक पार्क विकसित किया जाएगा।

तालाब क्षेत्र के समग्र विकास के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं को भी कार्ययोजना में प्राथमिकता दी गई है, जिससे तालाब की सुरक्षा और स्वच्छता बनी रह। परिसर में सुव्यवस्थित प्रवेश और निकास द्वार बनाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए गार्ड रूम और स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु आधुनिक शौचालयों का निर्माण होगा। जल संरक्षण की वैज्ञानिक पद्धति अपनाते हुए तालाब के जल को स्वच्छ रखने के प्रयास किए जाएंगे।

त्वरित कार्यवाही से नागरिकों में उत्साह

कलेक्टर ने राजस्व और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ तालाब क्षेत्र का सीमांकन पूर्ण कर लिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के महज कुछ ही समय बाद शुरू हुई इस प्रशासनिक तत्परता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। आने वाले समय में यह क्षेत्र न केवल स्थानीय निवासियों के लिए सैर-सपाटे का केंद्र बनेगा, बल्कि जिले में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

Related Articles

Back to top button