Chhattisgarh news: जांजगीर-चांपा में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, गांव में पसरा मातम – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: जांजगीर-चांपा में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, गांव में पसरा मातम

Chhattisgarh news जांजगीर से बड़ी वारदात सामने आई है। जहां सोते समय एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में गमगीन माहौल है।

 

read more Gujarat Road Accident: भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे

 

 

सोते समय हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा (Janjgir-Champa) जिले में बड़ी घटना से पूरा इलाका सन्न है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. पुलिस को आशंका है कि सोते समय सभी की हत्या की गई है। पुलिस को चारों लाशें खून से लथपथ मिली हैं। रात में सोते समय धारदार हथियार से चारों की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। ये सभी निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। पूरी घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

 

पुलिस जांच में जुटी

पूरा मामला शिवरीनारायण थाना इलाके के भवंतरा गांव का बताया जा रहा है। इसमें मृतकों के नाम पीताम्बर कश्यप, मेदनी प्रसाद कश्यप, कुमारी मोगरा और शांति बाई शामिल हैं। जांजगीर पुलिस के अनुसार मृतकों का घर बन रहा था। इसलिए सभी चारों निर्माणाधीन मकान में ही सो रहे थे। पर जब सुबह मिस्त्री काम करने के लिए घर पर पहुंचा तो उसे चारों लोग खाटों पर बेसुध पड़े दिखाई दिए। इसके बाद मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी गई। फिर यहां स्थानीय सरपंच ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि लाशें खून से सनी पड़ी थी।

 

प्राथमिक तौर पर मामला हत्या का

Chhattisgarh newsजांजगीर पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर पूरा मामला हत्या से जुड़ा लग रहा है। हो सकता है सोते समय ही चारों की हत्या की गई हो। घटना के बाद कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है। इसकी जानकारी एसपी को दे दी गई है। हालांकि घटना के बाद पूरे गांव में लोग सहमे हुए हैं। क्योंकि एक साथ चार लोगों की इस तरह से हत्या करना बड़ी घटना है।

Related Articles

Back to top button