Chhattisgarh news: साय सरकार ने खुद के सुरक्षा प्रोटोकॉल में किया बड़ा बदलाव, आम जनता से की ये अपील

Chhattisgarh news अक्सर सत्ता के गलियारों में लंबे-लंबे काफिले और हूटर की आवाज देखा जाता है। लेकिन अब तस्वीरें बदलने जा रही है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ईंधन बचाओ’ अपील के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सीएम साय ने काफिले में वाहन की संख्या कम करने का फैसला लिया है। अब सीएम के काफिले में 13 की जगह सिर्फ आठ गाड़ियां होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साफ किया है कि उनके कारकेड में अब सिर्फ अत्यावश्यक वाहन ही शामिल होंगे।
काफिले में शामिल होंगे अत्यावश्यक वाहन
CG Govt Reduce Convoy इस संबंध में सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किया गया आह्वान आज समय की मांग है। वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस कठिन दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।’
छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रमोट करेगी सरकार
सीएम साय ने कहा कि ‘इसी भावना से प्रेरित होकर, मेरे आधिकारिक भ्रमणों के दौरान अब केवल अत्यावश्यक वाहनों को ही कारकेड में शामिल किया जाएगा। मैंने मंत्रीगणों तथा विभिन्न निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी वाहनों एवं अन्य सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया है। साथ ही, राज्य के समस्त शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में परिवर्तित करने की दिशा में ठोस कार्यवाही शुरू की जाएगी।’
प्रदेशवासियों से की ये अपील
Chhattisgarh newsइसके अलावा उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील की है। सीएम साय ने कहा कि ‘मैं प्रदेशवासियों से हार्दिक अपील करता हूँ कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग करें, कारपूलिंग को अपनाएं और अनावश्यक निजी वाहनों के प्रयोग से बचें। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से हम बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। आइए, हम सब “Nation First” की भावना के साथ ईंधन संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाएं। आपका एक जागरूक कदम राष्ट्र के हित में महत्वपूर्ण योगदान देगा।’



