Bhilai Cylinder Blast News: बड़ा हादसा; भिलाई में सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, धमाके के बाद लगी आग

Bhilai Cylinder Blast News: दुर्ग जिले के भिलाई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फ़िलहाल मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानें कैसे हुआ हादसा?
Bhilai Cylinder Blast Newsमिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा भिलाई के कुम्हारी के वार्ड नंबर चार में हुआ हैं। यहां एक घर के अंदर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना के समय घर के अंदर घर के 4 सदस्य मौजूद थे और चारों की ब्लास्ट के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में 2 महिला, 1 पुरुष, और एक बच्चा शामिल है। (Bhilai Cylinder Blast News) सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फ़िलहाल मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।



