Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख की ईनामी महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख की ईनामी महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है, जगदलपुर में महिला नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली लक्ष्मी छत्तीसगढ़-आंध्र-तेलंगाना बॉर्डर पर सक्रिय थी। जिस पर राज्य सरकार द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

 

पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लिया फैसला

पुलिस ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लक्ष्मी ने लाल आतंक का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के दौरान अधिकारियों ने उसे पुनर्वास सहायता राशि भी सौंपी।

 

read more Jewellery Stocks: पीएम मोदी की अपील से 12% तक गिरा Jewellery Stocks…

 

 

 

क्या है छत्तीसगढ़ नक्सल पुनर्वास नीति?

Chhattisgarh newsछत्तीसगढ़ में मुख्य पुनर्वास नीति का संबंध नक्सल हिंसा पीड़ितों और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास से है। मार्च 2025 में लागू नई नीति के तहत, सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए वित्तीय सहायता, आवास, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा प्रदान करती है।

Related Articles

Back to top button